दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई में अजय जामवाल ने किया रूद्रामहाभिषेक, पूजा-अर्चना के बाद दया सिंह के निवास पहुंच परिजनों की मुलाकात

भिलाई। सावन के पवित्र सोमवार को राजराजेश्वरी मंदिर में बोल बम एवं सेवा कल्याण समिति की ओर से भव्य पूजा-अर्चना की गई। रूद्रामहाभिषेक का आयोजन किया गया। इस सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना करने के लिए भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल पहुंचे थे।

उन्होंने पूजा-अर्चना की और देश की खुशहाली के लिए कामना की। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि आचार्य कान्हा महाराज द्वारा मंत्रोच्यार के साथ पूजा-अर्चना हुई। सभी विधि विधान से पूजा कराई गई। दो घंटे तक जामवाल जी मौजूद रहें। पूजा के बाद 1100 रूद्राक्ष बांटे गए। ये सभी रूद्राक्ष महाकाल की नगरी उज्जैन से लाया गया है।

दया सिंह ने बताया कि पूजा के बाद खीर-पुड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। 51 किलो लड्‌डू भी बांटे गए। इस दौरान महिला मोर्चा की महामंत्री कंचन सिंह, वीणा चंद्राकर, सुमन कन्नौजे, शकुंतला साहू, सरिता बघेल, ईश्वरी नेताम, ज्योति चौधरी, बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के मुकेश शर्मा, प्रमोद सिंह, प्रशांत, पवन मिश्रा, बीणा शर्मा, प्रेमकिशन साहू, रॉकी साहू, पुष्पा राव समेत अन्य सेंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

दया सिंह के निवास में परिजनों से की मुलाकात
राज राजेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल दया सिंह के निवास पहुंचे। जहां दया के साथ कई विषयों में चर्चा हुई और परिजनों से मुलाकात की। आपको बता दें कि, इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। संगठन में बेहतर कार्य को लेकर दया सिंह ने जामवाल से टिप्स भी मांगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button