खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अब ट्रेनों में होगी सफाई: गंदे कंबल-खराब खाने से मिलेगा छुटकारा, भारतीय रेलवे लागू करने जा रही है नई पॉलिसी

ये सुविधा इसलिए लाई जा रही है क्योंकि रेलवे के रेल मदद एप पर स्वच्छता और खानपान से जुड़े काफी ज्यादा शिकायतें आनी शुरू हो गई थीं और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय रेलवे सफर के दौरान यात्रियों को सुविधा देने के लिए दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में नई पॉलिसी लागू करने जा रहा है. इसके तहत रेलवे यात्री सेवा अनुबंध शुरू करेगी. ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्रियों को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे यात्री सेवा अनुबंध योजना शुरू करेगी. इसके तहत ट्रेनों में सफाई, गंदे कंबल और खराब खाना परोसे जाने जैसी यात्रियों की शिकायतों का निपटारण किया जाएगा।

पहले चरण में दिल्ली से चलने वाले 245 ट्रेनों में इसे शुरू किया जाएगा. दिल्ली से इसकी शुरूआत के बाद इसे सभी रेलवे जोन में लागू किया जाएगा, ताकि रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके. वर्तमान में रेलवे के खानपान टूरिस्ट आदि से जुड़े कार्यों को आइआरसीटीसी के द्वारा देखा जाता था. अब रेलवे बोर्ड खानपान और अन्य सेवाओं के लिए ठेकेदार नियुक्त करेगा।

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि रेलवे के रेल मदद एप पर स्वच्छता और खानपान से जुड़े काफी ज्यादा शिकायतें आनी शुरू हो गई थी. अप्रैल 2022 से अक्टूबर 2022 तक इस ऐप पर रेलवे को स्वच्छता से जुड़ी कुल 1,21,754 लाख शिकायतें मिली थीं. केवल पश्चिम रेलवे से 19 हजार से अधिक शिकायतें मिली थीं. 14 हजार शिकायतें उत्तर रेलवे क्षेत्र में आईं थी।

जानकारी के मुताबिक पहले चरण में दिल्ली से चलने वाली 245 ट्रेनों में इसे शुरू किया जाना है. इसके बाद एक-एक कर अन्य मंडल और जोन में यह शुरू होगी. रेलवे इसे शुरू करने के लिए पूर्व में चयनित एजेंसी की कार्य अवधि समाप्त होने का इंतजार कर रही है. इन ट्रेनों में दिल्ली से चलने वाली सभी तेजस राजधानी, दुरंतो और गरीब रथ ट्रेनों का नाम शामिल है. इन सभी ट्रेनों में जल्द ही लिनेन वाशिंग के कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button