दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई में फिर खिलेगा विकास का कमल, 02 नवंबर से शुरू होगा भिलाई बचाओ अभियान : प्रेम प्रकाश पाण्डेय

भिलाई। भिलाईनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने हुडको एवं खुर्सीपार क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। श्री पाण्डेय ने कहा कि शिक्षाधानी भिलाई कांग्रेस राज में अपनी पहचान खो चुका है, इसकी खोई हुई पहचान दिलाने के लिए एक बार फिर यहां विकास का कमल खिलाना जरूरी है। जनसंपर्क के दौरान महिलाओं एवं युवाओं ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि भिलाई में शांति और विकास के लिए भाजपा जरूरी है।

जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने श्री पाण्डेय का विजयतिलक लगाकर उन्हें जीत का आर्शीवाद भी दिया। श्री पाण्डेय ने कहा कि भाजपा विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जब भी आपने हमें अपना आर्शीवाद दिया, हमने क्षेत्र के विकास के लिए पूरा प्रयास किया। हमें पूरा भरोसा है कि इस बार आप सभी के सहयोग से भिलाई में कमल खिलेगा औऱ फिर आगे बढ़ेगा भिलाई।

सेक्टर -7 से भिलाई बचाओ अभियान की शुरूआत
श्री पाण्डेय ने कहा कि पिछले 5 सालों में भिलाई की जो दुर्दशा हुई है, वो अब नहीं सहेंगे। 2 नवंबर से भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ अभियान के तहत जनता के बीच जायेंगे और फिर से भिलाई को आगे बढ़ायेंगे।

आईआईटी के नाम से जानी जाने वाली भिलाई आज महादेव आईडी के नाम से जानी जा रही है, हम सबको इसकी पहचान वापस दिलाना है। इसकी शुरूआत गुरूवार 2 नवंबर को प्रातः 08.30 बजे सेक्टर -7 सड़क 1 हनुमान मंदिर से की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button