खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई 03 व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी ने न्यायालय में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में अधिकारी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

भिलाई 03। न्याय के मंदिर में ही अगर अन्याय होने लगे तो फिर आदमी किसके पास जाए, जी हां…हम ऐसा इसलिए कह रहे हो कि ऐसे ही एक मामला व्यवहार न्यायालय भिलाई 03 में प्रकाश में आया है। जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। मंगलवार की सुबह न्यायालय में उस वक्त अफरातफरी मच गया जब वहीं के एक कर्मचारी ने अधिकारी के प्रताड़ना से प्रताड़ित होकर न्यायालय के कक्ष में ही फांसी लगा लिया।

मंगलवार की सुबह व्यवहार न्यायालय भिलाई 03 रोजाना की तरह अपने समय से खुला और न्यायालयीन काम शुरू हुआ। इसी बीच न्यायालय में प्रस्तुतकार के पद पर पदस्त सोमनाथ ठाकुर (लगभग 40 वर्ष) फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह खबर आस पास के क्षेत्रों में आग की तरह फैल गई।

सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ के दुर्ग शाखा के जिला अध्यक्ष मनोहर खड़गी भी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जिला अध्यक्ष ने बताया कि सूचना पर हमारी पूरी टीम भिलाई उपस्थित हुई, जांच चल रही थी, जांच अधिकारी ने बताया कि उसके जेब से मोबाइल, पैसा और सुसाइड नोट मिला है।

जिला अध्यक्ष ने बताया सुसाइड नोट को जब्ती करते समय उनको दिखाया गया, जिसमें लिखा गया था कि कर्मचारी को काम का दबाव था और न्यायिक अधिकारी के द्वारा उसको परेशान किया गया था, इसलिए उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सुसाइड नोट में स्पष्ट लिखा हुआ है और जब्ती पत्रक में भी उल्लेख किया गया है।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि हम अपने स्तर पर, यूनियन के स्तर पर कदम उठाएंगे। इसकी अच्छी शिकायत भी होगी, कर्मचारियों द्वारा इसका विरोध भी होगा।

वहीं घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को मिली, वो भी न्यायालय परिसर में पहुंचे। मृतक के दो बच्चे है, मृतक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं पुरानी भिलाई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुरानी भिलाई पुलिस ने मर्ग क्रमांक 93/25, धारा 194 बीएनएसएस के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया है।

व्यवहार न्यायालय में इस तरह ही घटना होना लोगो के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है कि जिस न्यायालय में लोग न्याय के लिए आते है उसी न्यायालय का कर्मचारी वहां के अधिकारी से इतना प्रताड़ित हो गया था कि आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। मामला अब पुरानी भिलाई पुलिस के पास पहुंच गया है, पुलिस अब इस मामले का जांच कर कब तक मृतक के परिजनों को न्याय दिला पाती है यह देखना होगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button