दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छोटी सोंच के चलते भुपेश बघेल ने रोका अपने क्षेत्र का विकास- शिवरतन शर्मा

29 सालों तक भूपेश बघेल के सारथी रहे सुंदर लाल यादव ने किया भाजपा प्रवेश…
भिलाई3। भिलाई-चरोदा निगम चुनाव में भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विभिन्न सभाओं को संबोधित किया तथा वार्ड 5,22,29 की जनता से रूबरू हुए।

उन्होंने कहा कि भिलाई चरोदा के लिए बड़ी दुर्भग्यजनक स्थिति ही कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का गृह नगर होने के बावजूद जैसा विकास होना चाहिए वैसा नही हो सका है। बल्कि उन्होंने भाजपा द्वारा किये विकास कार्यों को रोकने की कोशिश भी है।

पता नही किस छोटी सोंच के साथ उनकी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास अब भाजपा के साथ है। ऐसे में भिलाई 3 चरोदा के भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिछले 29 सालो से सारथी रहे सुंदर लाल यादव ने भाजपा प्रवेश भी किया।

इस अवसर पर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक महेंद्र पंडित वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश ठोकने,मिनजुन साहू,आकाश सोनी,मनोज तिवारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button