दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई 3 में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, बालाजी 11 ने कप पर किया कब्जा

भिलाई 3। बिजली नगर भिलाई 3 क्रिकेट ग्राउंड में रात्रि कालीन टेनिस बाल प्रतियोगिता का समापन फाइनल मैच बाला जी 11 भिलाई और रायपुर एलाइट के मध्य खेला गया।

इस मैच में बाला जी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 88 रन बनाए जिसमे 82 रन अकेले वैभव के थे, रायपुर की टीम 40 रनो में सिमट गई और बालाजी भिलाई इस क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता रहे।

इस कार्यक्रम में अतिथियों में विपिन चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि, सुरेश धीवर जी समाज सेवी, अंबर सिंह राजपूत थाना प्रभारी भिलाई 3, प्रशांत वर्मा, वरुण यादव, पार्षद तुलसी ध्रुव थे।

अतिथियों ने विजेता टीम को विनर कप एवं 44444 नगद उप विजेता टीम को रनरअप कप 22222 नगद पुरस्कार प्रदान किया।

इस मैच के मैन ऑफ द मैच वैभव रहे आयोजन समिति पवार क्रिकेट क्लब भिलाई 3 के पालेश्वर पटेल अनिल साहू पि हरिनाथ श्रीनिवास राव राजेश सिंग पुरुषोत्तम वर्मा श्याम सुंदर राव युवराज पटेल छोटू यादव रमेश मानेवार आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button