छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP किरण चव्हाण ने दोरनापाल-जगरगुण्डा एवं भेज्जी-चिंतागुफा सड़क निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण

उच्च गुणवत्ता पूर्ण एवं मानकों के अनुरूप सड़क एवं पुल पुलिया का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने संबंधित निर्माण एजेंसियों को दिया गया आवश्यक निर्देश…

 

सुकमा। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, उप पुलिस अधीक्षक सपन चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक रविकान्त सहारे के साथ बहु प्रतीक्षीत दोरनापाल-जगरगुण्डा एवम् भेज्जी – चिंतागुफा मार्ग निर्माण कार्य का आकस्मिक औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दौरान संबंधित निर्माण एजेंसियों को सड़क निर्माण कार्य उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं सभी मानकों के अनुरूप शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया है।

ज्ञात हो कि उक्त सड़क निर्माण कार्य हेतु जिला सुकमा पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार आवश्यक सुरक्षा बल उपलब्ध कराये जा रहे हैं, बहुत जल्द ही क्षेत्र के जनता को दोरनापाल से जगरगुण्डा तक बारहमासी उपयोगी पक्की सड़क सरल एवं सुगम आवागमन हेतु सौगात मिलेगी इससे क्षेत्र के जनता को आवागमन में होने वाली वर्षों से चली आ रही परेशानियों एवं कठिनाईयों का सामना करना नहीं पड़ेगा।

सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर नक्सल उन्मूलन अभियान में भी तेजी आयेगी एवं क्षेत्र अन्य विकास कार्याें की पहुंच बढ़ेगी जिसका लाभ क्षेत्र के जनता को मिलेगा।

विदित हो कि दोरनापाल से जगरगुण्डा तक कुल 49 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य के साथ 14 पुल एवं 103 पुलिया निर्माण किया जाना हैै।

जिसमें से 31 किलो मीटर सड़क, 05 पुल, 77 पुलिया निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है एवं 18 किलोमीटर सड़क, 09 पुल, 26 पुलिया की कार्य प्रगति पर है, जिसे जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा निर्माण कार्य एजेंसियों से लगातार मॉनिटरिंग करते हुए शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button