दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP जितेन्द्र शुक्ला ने फॉलो गुड हेबिटस पोस्टर का किया विमोचन, वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की

अच्छी आदतो का 21 दिनो तक अपने में सुमार करे जिससे सड़क दुर्घटना से बचा जा सकें…21 दिन हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाये और 22वे दिन होने वाले फायदे स्वयं महसूस करें…21 दिन हेलमेट एवं सीट बेल्ट पहन कर चलने वाले वाहन चालक फोटा/वीडियो बनाकर यातायात हेल्प लाईन नंबर पर भेजे…भेज गए फोटा/वीडियों से लक्की ड्रा निकालकर दुर्ग पुलिस द्वारा सम्मानित किया जावेगा…

दुर्ग। आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में जितेन्द्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा आम नागरिको को जागरूक करने हेतु यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बनाये गये फॉलो गुड हेबिटस पोस्टर का विमोचन किया गया। जिसमें अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग, सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई (शहर), देवव्रत सिरमौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सतीष ठाकुर,  सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक यातायात, चंद्रप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक लाईन उपस्थित रहें।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा आम नागरिको से अपील की गई की यदि कोई दो पहिया वाहन चालक हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट 21 दिन प्रयोग करते है तो उसके आदत में सुमार हो जाता है फिर वह वाहन चालक बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाता है तो उसे वाहन चलाने में असुविधानजक एवं अपने आप को असुरिक्षत महसूस करता है तथा अच्छा आदतो 21 दिन अपने में सुमार करते है तो सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है एवं 22 दिन स्वयं होने वाले फायदे स्वयं महसूस करें।

दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट वाहन चालन के दौरान किसी सडक दुर्घटना होने पर सर को हेलमेट किस प्रकार बचाता है और हेलमेट न होने से हम एक गंभीर अवस्था में या सर पर गंभीर चोट लगने से मृत्यु होने की संभावना बनी रहती है भविष्य में दो पहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट का प्रयोग करे।

जिसे अपने तथा दूसरों के साथ साथ अपने परिवार की जान बचा सकते हैं। इसके साथ ही 21 दिन हेलमेट एवं सील्ट बेल्ट लगाकर चलने वाले वाहन चालक यातायात के हेल्प लाईन नंबर 9479192029 पर अपना फोटो/वीडियों बनाकर भेजने से दुर्ग पुलिस द्वारा लक्की ड्रा निकालकर सम्मानित किया जावेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button