देश-दुनियाफीचर्ड

भीषण ट्रेन हादसे में 10 बोगियां पटरी से उतरी, 15 की मौत, 50 से अधिक हुए घायल

शहजादपुर और नवाबशाह के बीच भीषण ट्रेन हादसा हुआ है, जिसमें 15 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हैं…

नईदिल्ली (ए)। पाकिस्तान के शहजादपुर और नवाबशाह के बीच रविवार (6 अगस्त) को भीषण ट्रेन हादसा हो गया. इस रेल हादसे में हजारा एक्सप्रेस की लगभग 10 बोगियां पटरी से उतर गई. हादसे में कुल 15 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन कराची से पंजाब जा रही थी, जब यह दुर्घटना का शिकार हो गई। 

पाकिस्तान रेडियो की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को नवाबशाह में सरहरी रेलवे स्टेशन के पास हजारा एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गईं,  जिससे 15 लोगों की मौत हो गई. जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं. रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

हादसे का कारण अज्ञात रिपोर्ट के अनुसार, घायलों को नवाबशाह के पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. हादसे को लेकर अधिकारियों का कहना है कि पटरी से उतरने के पीछे का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है. डॉन न्यूज टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन कराची से रावलपिंडी जा रही थी।

राहत और बचाव कार्य जारी लाहौर में मीडिया से बात करते हुए रेलवे और विमानन मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने कहा कि मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. उन्होंने कहा कि रिपोर्टों से पता चलता है कि 15 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. यह हादसा बेहद ही दुखद है. फिलहाल प्रभावित लोगों की जान बचानी प्राथमिकता है. इसके बाद घटना की जांच की जाएगी।

इस बीच, सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने घटना में मारे गए लोगों पर दुख व्यक्त किया है. साथ ही उन्होंने नवाबशाह के डिप्टी कमिश्नर को घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया. गौरतलब है कि पाकिस्तान में हाल के दिनों में रेल हादसों में तेजी आई है. बीते एक दशक में पाकिस्तान में कई बड़े रेल हादसे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button