खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

भूटान के पीएम तोबगे ने कहा- मैं सौभाग्यशाली हूं कि पीएम मोदी का मुझे मार्गदर्शन मिला, मैं उन्हें एक गुरु के रूप में देखता हूं

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने एक इंटरव्यू में कहा भारत-भूटान के बीच घनिष्ठ संबंध हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना गुरु और मार्गदर्शक मानता हूं, क्योंकि उनका दृष्टिकोण बहुत स्पष्ट है। मैं उन्हें अपने बड़े भाई के रूप में भी देखता हूं और वास्तव में उन्हें भाई कहता हूं…

नईदिल्ली (ए)। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मेरे करीबी संबंध हैं। मैं उन्हें एक मार्गदर्शक के रूप में देखता हूं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि पीएम मोदी का मुझे मार्गदर्शन मिला है। मैं उन्हें एक गुरु के रूप में देखता हूं, क्योंकि उनका दृष्टिकोण बहुत स्पष्ट है।

बता दें कि तोबगे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। शपथ ग्रहण के अगले दिन तोबगे ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि भारत-भूटान के बीच घनिष्ठ संबंध हैं। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने पहला दौरा भूटान का किया था। 10 साल के कार्यकाल के बाद उनकी आखिरी यात्रा भी भूटान में हुई, जहां मोदी सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने गए थे।

तोबगे ने इंटरव्यू में आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने बड़े भाई के रूप में देखता हूं और वास्तव में उन्हें भाई कहता हूं। मोदी ने विभिन्न साझेदारियों के माध्यम से भारत-भूटान के पारंपरिक संबंधों को अगले स्तर तक पहुंचाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड महामारी से उबरने के लिए भूटान को 1500 करोड़ का आर्थिक प्रोत्साहन दिया है।

इससे हिमालयी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, जुलाई में शुरू होने वाली 13वीं पंचवर्षीय योजना के लिए पीएम मोदी ने 8500 करोड़ के सहायता पैकेज की घोषणा की है, जिसका उपयोग बुनियादी ढांचे, सड़कों-पुलों के निर्माण, शिक्षा सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य चीजों के लिए किया जाएगा।

भूटान के प्रधानमंत्री तोबगे ने आगे कहा, हैदराबाद के विकास में हमारी कई साझेदारियां होने वाली हैं। पीएम मोदी ने गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी के लिए बिना शर्त सबसे बड़ी घोषणा की। असम के पास भारत-भूटान सीमा पर बनने वाले इस शहर के लिए निवेश के मामले में पीएम मोदी ने पूर्ण समर्थन की पेशकश की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button