छत्तीसगढ़फीचर्ड

भूमि का फर्जी दस्तावेज तैयार कर एवं फर्जी मुख्तयारनामा बनाकर धोखाधडी कर जमीन का रजिस्ट्री कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी के भूमि का फर्जी दस्तावेज तैयार कर एवं फर्जी मुख्तयारनामा बनाकर धोखाधडी कर जमीन का रजिस्ट्री कराने वाले 02 आरोपी को कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार…

राजनांदगांव। प्रार्थी समीर सचदेवा पिता भारतभूषण सचदेवा उम्र 53 साल स्थायी पता 86 नर्मदा रोड रतन कालोनी जबलपुर (म0प्र0) का दिनांक 04.02.2024 को थाने में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका जमीन ग्राम तेलीटोला (टप्पा) पटवारी हल्का न0 19 तहसील लालबहादुर नगर जिला राजनांदगाॅव में खसरा न0 86/01 क्षेत्रफल 0.466 हेक्टेयर जो जीई रोड से लगी है।

उक्त जमीन के संबंध में दिनांक 19.01.2024 को हल्का पटवारी द्वारा फोन कर जानकारी लिया गया, कि आप किसी को पावर आफ अटर्नी देकर बिक्री किये हो आपकी जमीन बिक चुकी है। तब यह जबलपुर से आकर जानकारी लिया तो उक्त जमीन को अनावेदक प्रेमलाल भाट ग्राम रजोली जिला बालोद के द्वारा अन्य लोगो के साथ मिलकर भूमि का फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रार्थी के स्थान पर अन्य व्यक्ति को खडाकर फर्जी मुख्तयारनामा तैयार कर क्रेता द्वारा उप पंजीयक कार्यालय राजनांदगाॅव को विक्रयनामा निष्पादित करना पाया गया।

जाॅच पर धारा 419,420,467,468,471,120-बी भादवि0 का अपराध घटित होना पाया जाने से थाना कोतवाली राजनांदगाॅव में अपराध क्र0 81/2024 धारा 419,420,467,468,471,120-बी भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध कायमी से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व मे थाना कोतवाली से टीम गठित कर आरोपी के पतासाजी हेतु रवाना किया गया।

मुखबीर की सूचना पर दुर्ग से आरोपी (1) नावेद अली पिता नरेश सिंह उम्र 32 साल साकिन वार्ड न0 41 केलाबाडी मस्जिद के पिछे दुर्ग थाना पदनाभपुर जिला दुर्ग (2) श्रवण कुमार साहू पिता स्व0 जोहत राम साहू उम्र 39 साल साकिन सिकोसा ग्रामीण बैंक के सामने थाना गुण्डरदेही जिला बालोद को घेराबंदी कर पकडा गया।

जिन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार करने पर आज दिनांक 24.02.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायायल पेश किया गया। जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगाॅव में दाखिल किया गया है। अन्य आरोपी फरार है। जिनकी पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, उप निरी0 धनीराम नारंगे, संजय बरेठ, आरक्षक अविनाश झा, रंजीत चैरसिया, कुश बघेल एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

नाम आरोपीः- (1) नावेद अली पिता नरेश सिंह उम्र 32 साल साकिन वार्ड न0 41 केलाबाडी मस्जिद के पिछे दुर्ग थाना पदनाभपुर जिला दुर्ग।
(2) श्रवण कुमार साहू पिता स्व0 जोहत राम साहू उम्र 39 साल साकिन सिकोसा ग्रामीण बैंक के सामने थाना गुण्डरदेही जिला बालोद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button