छत्तीसगढ़विविध

भूसारास घाटी के पास जियाकोरता जंगल में मृत मिला 08 लाख का ईनामी नक्सल कमाण्डर देवा उर्फ तिर्री मड़कामी

 

मृतक माओवादी कैडर दरभा डिवीजन के सीपीआई माओवादी संगठन के कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य था तथा उसके ऊपर जिला दन्तेवाड़ा एवं सुकमा में 09 से अधिक अपराधिक प्रकरण दर्ज है…

दंतेवाड़ा। आज सुबह जिला दन्तेवाड़ा-सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र भूसारास घाटी के पास जियाकोरता जंगल में अज्ञात व्यक्ति का लाश मिलने की सूचना पर दन्तेवाड़ा पुलिस एवं सीआरपीएफ 230वीं वाहिनी की संयुक्त पार्टी द्वारा घटना स्थल पहुंचकर शव बरामद करके मर्ग पंचनामा तथा अग्रिम कार्यवाही की गई।

08 लाख ईनामी माओवादी कैडर देवा के संदिग्ध मौत के पीछे माओवादी संगठन में आपसी लड़ाई अथवा नक्सलियों की जनविरोधी हरकतों के कारण से एरिया कमेटी सदस्य देवा को अपनी जान देकर कीमत चुकाना पड़ा। जिसकी जांच पड़ताल पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि सीपीआई माओवादियों द्वारा विगत कई वर्षों से क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित करने हेतु सड़क, पुल-पुलिया एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना एवं निर्दोष ग्रामीणों को प्रताड़ित करने जैसेे अनेक जनविरोधी, विकासविरोधी हरकतों से क्षेत्र की जनता त्रस्त हो चुकी है तथा नक्सलियों के विरूद्ध आक्रोशित है। माओवादियों की इस प्रकार की विनाशकारी विचारधारा ही उनके खात्मा का सबसे बड़ा कारण बनेगा।

पुलिस अधीक्षक, दन्तेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा बताया गया कि फिलहाल दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा माओवादी कैडर देवा की मृत्यु के पीछे के कारण का जांच पड़ताल किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button