छत्तीसगढ़फीचर्ड

भृत्य के कुल 91 पदों में होगी सीधी भर्ती: CGPSC द्वारा 25 सितंबर को आयोजित की जाएगी प्रथम चरण की परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा भृत्य के कुल 91 पदों में सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों की प्रथम चरण की लिखित परीक्षा रविवार 25 सितंबर 2022 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक अयोजित होगी। राज्य के सभी 28 जिलों में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की जाएगी।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से मिली जानकारी के अनुसार समान्य प्रशासन विभाग के 80 एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के 11 रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। इस परीक्षा के लिए आयोग द्वारा प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि के 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेश पत्र व्यक्तिशः नहीं भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button