दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने माह फरवरी में 3195 दो पहिया वाहन चालको पर बिना हेलमेट की धाराओ के तहत की कार्यवाही

भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीष ठाकुर नेतृत्व में नेशनल हाईवे एवं सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग पर बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले पर अभियान चलाकर की जा रही है।

इस कार्यवाही के दौरान विगत माह फरवरी में कुल 3195 वाहन चालको के उपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बिना हेलमेट की धारा पर कार्यवाही की गई।

यातायात पुलिस की इस हेलमेट पर सख्ती के फलस्वरूप अब अधिकांश वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करने लगे है साथ ही यातायात पुलिस की इस मुहीम में बहुत से समाजिक संस्थाएं एवं समाजिक कार्यकर्ता, कॉलोनी के रहवासी भी बढचढ के हिस्सा ले रहे है और बिना हेलमेट वाहन चालको को हेलमेट के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे है।

किसी सडक दुर्घटना के दौरान दो पहिया वाहन चालक की आकस्मिक मृत्यु हेलमेट नहीं पहनने से सर में लगने वाले गंभीर चोट की वजह से होना पाया गया है।

इस आकस्मिक मृत्यु को रोकने के लिए एवं दो पहिया वाहन चालको को हेलमेट के प्रति जागरूक करने यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 01 फरवरी से हेलमेट की कार्यवाही के साथ साथ जागरूकता कार्यक्रम भी किये जा रहे है।

यह अभियान जब तक 100 प्रतिशत लोग दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट धारण नहीं करते है तब तक निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button