छत्तीसगढ़फीचर्ड

भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री ने नन्हे बच्चे वंश से कहा जल्द ही आएंगे आत्मानंद स्कूल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान छात्र, किसान, श्रमिक सहित सभी प्रकार के लोगों से बड़ी सहजता और आत्मीयता के साथ बात-चीत कर हाल-चाल जानते है। इसी कड़ी में केशकाल विधानसभा के ग्राम टाटामारी में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र नन्हे वंश गोयल के साथ फोटो खिंचाई। मुख्यमंत्री से बात करते हुए नन्हे वंश ने अपने भोले-भाले अंदाज में ’आत्मानंद स्कूल’ जरूर आना कहते हुए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने बहुत ही सहजता से वंश की निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा ’जल्द आएंगे’।

Related Articles

Back to top button