खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने रोजगार मेला के 70 हजार से अधिक को सौंपी नियुक्ति पत्र, कहा- आज भारत एक दशक पहले की तुलना में ज्यादा स्थिर, ज्यादा सुरक्षित और ज्यादा मजबूत देश है

राजनीतिक भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज भारत एक दशक पहले की तुलना में ज्यादा स्थिर, ज्यादा सुरक्षित और ज्यादा मजबूत देश है…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘रोजगार मेला’ के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 70,000 से अधिक कर्मियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया. रोजगार मेले में संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “ये रोजगार मेले एनडीए और भाजपा सरकार की नई पहचान बन गए हैं. मुझे खुशी है कि बीजेपी के शासन वाली सरकारें भी लगातार इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन कर रही हैं. जो लोग इस समय सरकारी नौकरी में आ रहे हैं उनके लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण समय है. आपके सामने अगले 25 साल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है।”

पीएम मोदी ने कहा, “मुद्रा योजना से करोड़ों युवाओं को मदद मिली है. स्टार्ट-अप इंडिया और स्टैंड-अप इंडिया जैसे अभियानों से युवाओं का सामर्थ्य और ज्यादा बढ़ा है. सरकार से मदद पाने वाले ये नौजवान अब खुद अनेक युवाओं को नौकरी दे रहे हैं. आज पूरी दुनिया हमारी विकास यात्रा में साथ चलने को तत्पर है. भारत को लेकर विश्वास और हमारी अर्थव्यवस्था पर इतना भरोसा पहले कभी नहीं रहा. तमाम कठिनाइयों के बावजूद भारत अपनी अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है. विश्व की बड़ी बड़ी कंपनियां उत्पादन के लिए भारत आ रही हैं।”

राजनीतिक भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज भारत एक दशक पहले की तुलना में ज्यादा स्थिर, ज्यादा सुरक्षित और ज्यादा मजबूत देश है. राजनीतिक भ्रष्टाचार, योजनाओं में गड़बड़ी और जनता-जनार्दन के धन का दुरूपयोग. पुरानी सरकारों में यही पहचान बन गई थी, लेकिन आज भारत सरकार की पहचान उसके निर्णायक फैसलों से हो रही है, आज भारत सरकार की पहचान उसके आर्थिक और प्रगतिशील सामाजिक सुधारों से हो रही है.” एक तरफ परिवारवादी पार्टियां हैं, भ्रष्टाचार करने वाली पार्टियां हैं, देश के नौजवानों को लूटने वाली पार्टियां हैं. उनका रास्ता है ‘रेट कार्ड’ जबकि हम युवाओं के भविष्य को ‘सेफ गार्ड’ करने का काम कर रहे हैं. रेट कार्ड आपके सपनों को चूर-चूर कर देते हैं, जबकि हम आपके संकल्पों को साकार करने में लगे हैं. आपकी और आपके परिवार की सभी इच्छाओं और आकांक्षाओं को ‘सेफ गार्ड’ करने में लगे हैं।

उन्‍होंने कहा कि हमारे जल जीवन मिशन पर 4 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. जब यह मिशन शुरू हुआ तो ग्रामीण इलाकों के 100 घरों में से 15 घरों में ही नल से जल आता था लेकिन आज इस मिशन के जरिए 100 में से 62 घरों में पाइप से पानी आने लगा है. आज देश के 130 जिलों में, सभी गांवों के प्रत्येक घर में नल से जल आता है. रोजगार मेले का आयोजन देशभर में 43 जगहों पर हुआ. केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में भी बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की गई हैं. नए कर्मचारियों को वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखापरीक्षा और लेखा विभाग और गृह मंत्रालय सहित विभिन्न विभागों में नियुक्त किया गया है।

रोजगार मेले में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव पर ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाले को लेकर हमला किया. पीएम मोदी ने कहा, “देश में चल रहा यह रोजगार अभियान पारदर्शिता और सुशासन का भी प्रमाण है. हमने देखा है कि कैसे हमारे देश में परिवारवादी राजनीतिक दलों ने हर व्यवस्था में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया. जब सरकारी नौकरी की बात आती थी, तो भी ये भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार ही करते थे. देश के करोड़ों लोगों के साथ इन पार्टियों ने विश्वासघात किया है. हमारी सरकार पारदर्शिता भी लाई है और हमने भाई-भतीजावाद को भी खत्म किया है।”

पीएम मोदी ने कहा, “एक तरफ परिवारवादी पार्टियां हैं, भ्रष्टाचार करने वाली पार्टियां हैं, देश के नौजवानों को लूटने वाली पार्टियां हैं. उनका रास्ता है ‘रेट कार्ड’ जबकि हम युवाओं के भविष्य को ‘सेफ गार्ड’ करने का काम कर रहे हैं. पहले नौकरियां का रेट लगाया जाता था. चपरासी के लिए एक रेट था, नर्स की नौकरी के लिए अलग रेट था. लोग अपनी जमीन बेचकर नौकरी हासिल करते थे. रेट कार्ड आपके सपनों को चूर-चूर कर देते हैं, जबकि हम आपके संकल्पों को साकार करने में लगे हैं. आपकी और आपके परिवार की सभी इच्छाओं और आकांक्षाओं को ‘सेफ गार्ड’ करने में लगे हैं।”

बता दें कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में भी बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की गई हैं. नए कर्मचारियों को वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखापरीक्षा और लेखा विभाग और गृह मंत्रालय सहित विभिन्न विभागों में नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button