छत्तीसगढ़फीचर्ड

मकान में देह व्यापार कराते 03 आरोपी गिरफ्तार: दो युवक और दो युवती आपत्तिजनक स्थिति में पाए गये; नगदी रकम, मोबाइल, दवाइयाँ सहित अन्य सामग्री जप्त

पुलिस की पिटा एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही…देह व्यापार कराते 03 आरोपी गिरफ्तार…मकान किराये पर लेकर चलाया जा रहा था अनैतिक देह व्यापार…आरोपियों से मोबाइल,नगदी, दवाइयाँ व अन्य सामग्री सहित 14,827 रुपये की मशरूका जप्त…पुलिस द्वारा गवाहों एवं पांईटर के साथ मौके पर रेड कार्यवाही की गई। रेड के दौरान मकान के अंदर 02 युवक एवं 02 युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए…

 

 

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 07.03.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक धमतरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टिकरापारा वार्ड, शासकीय जिला अस्पताल धमतरी के पीछे स्थित पंकज गौतम के मकान में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है।

सूचना की तस्दीक कर थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस द्वारा गवाहों एवं पांईटर के साथ मौके पर रेड कार्यवाही की गई। रेड के दौरान मकान के अंदर 02 युवक एवं 02 युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।

आरोपियों को गिरफ्तार किया गया-
सुशील गिलहरे पिता विष्णु गिलहरे उम्र 38 वर्ष निवासी साल्हेवार पारा धमतरी
खुमान साहू पिता दुखूराम साहू उम्र 40 वर्ष निवासी कर्मा चौक धमतरी
लोचन देवांगन पिता राजूराम देवांगन उम्र 32 वर्ष निवासी रामपुर वार्ड धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छग)

आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम, मोबाइल फोन, दवाइयाँ (ZAGORE-100, MANFORCE), कण्डोम तथा फोन-पे ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट सहित कुल 14,827 रुपये की मशरूका जप्त की गई।

पूछताछ में यह पाया गया कि आरोपी सुशील गिलहरे द्वारा मकान किराये पर लेकर महिलाओं को पैसे का लालच देकर, उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर तथा दबाव बनाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था।

उक्त कृत्य पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 3, 4, 5 एवं 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।धमतरी पुलिस द्वारा अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button