छत्तीसगढ़फीचर्ड

मकान में बंधक बनाकर रखने की घटना को अंजाम देने वाली एक महिला सहित 3 गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थिया ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह भानुप्रतापपुर जिला कांकेर में रहती है। प्रार्थिया इंस्टाग्राम में रील्स देखी कि एम्स हास्पिटल रायपुर में मरीजों की देख-रेख करने के हेल्थ केयर टेकर की जरूरत है जिस पर वह एवं उसके साथियों द्वारा इंस्टाग्राम रिल्स में उल्लेखित मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क किया गया एवं उक्त काम करने हेतु इच्छा जाहिर की गई, जिस पर उक्त मोबाईल नम्बर के धारक द्वारा उन्हें रायपुर बुलाया गया।

जिस पर प्रार्थिया एवं उसके 02 साथियों जो दिनांक 08.12.2024 को बस से रायपुर आ गये। प्रार्थिया एवं उनके साथियों को श्रीराम चौक वृंदावन कालोनी रायपुरा बुलाया गया था जिस पर वे सभी वहां पहुंचे तो उनकी मुलाकात महावीर वर्मा नामक व्यक्ति से हुई, जो उन्हें वृंदावन कालोनी में स्थित एक मकान में ले गया जहां पर महावीर ने उन्हें जया यादव और फलेश साहू से मिलवाया उनके द्वारा उनसे फार्म फिलअप कराया गया एवं प्रार्थिया तथा उसके साथियों से 500-500 रूपये ले लिये और उन्हें काम पर रख लिया। उसके बाद प्रार्थिया को काम पसंद नहीं आने पर दिनांक 10.12.2024 को उसके द्वारा जया यादव, फलेश साहू और महावीर वर्मा को घर जाना चाहती हूं बोली जिसपर तीनों के द्वारा प्रार्थिया को अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर , कमरे में बंद कर बंधक बना दिया एवं छोड़ने के लिये 500/- रूपये की मांग करने लगे।

दिनांक 13.12.2024 को प्रार्थिया दहशत में आकर अपने रायपुर के परिचित को फोन लगाया गया तब उसके परिचित द्वारा वहां पहुंचकर ताला तोड़कर प्रार्थिया को छुड़ाया गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 484/24 धारा 127(7), 308(2), 296, 351(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद सिंह द्वारा गंभिरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी डी.डी.नगर को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल पहुंच कर प्रार्थिया तथा उसके साथियों से विस्तृत पूछताछ कर प्रकरण में संलिप्त आरोपी महावीर वर्मा, फलेश साहू एवं जया यादव को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

पूछताछ में पाया गया कि आरोपियों द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर एक एजेंसी का संचालन किया जा रहा था जिस पर उनसे प्रार्थिया एवं उसके साथियों द्वारा सम्पर्क करने पर उन्हें काम के नाम से बुलाया गया था एवं उनके काम न करने एवं वहां से अपने घर जाने की बात कहने पर उक्त घटना को अंजाम दिया गया है।

जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन एवं अन्य दस्तावेज जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- 01. फलेश साहू पिता जसवंत साहू उम्र 23 साल निवासी ग्राम कनेरी बालोद हाल पता इंद्रप्रस्थ वृन्दावन कॉलोनी थाना डी.डी.नगर रायपुर।

02. जया यादव पिता दिलीप यादव उम्र 25 साल निवासी थाना अर्जुनी जिला धमतरी हाल पता इंद्रप्रस्थ वृन्दावन कॉलोनी थाना डी.डी.नगर रायपुर।

03. महावीर वर्मा पिता कामता राम वर्मा उम्र 23 साल निवासी खैरागढ़ छुईखदान हाल पता इंद्राप्रस्थ वृन्दावन कॉलोनी थाना डी.डी.नगर रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक शिवेन्द्र सिंह राजपूत थाना प्रभारी डी.डी.नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, सउनि प्रेमराज बारिक, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, आर. महिपाल सिंह ठाकुर, राकेश सोनी, आशीष पाण्डेय, हरजीत सिंह तथा थाना डी.डी.नगर से सउनि रमेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमंका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button