दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मक्के के खेत के मेढ़ पर औंधे मुंह पड़े मिला युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई 03। बुधवार को पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश मक्के के खेत के मेढ़ पर औंधे मुंह पड़े मिला।सिरसा से कुगदा जाने वाले रास्ते के किनारे स्थित पुनीत निर्मलकर के खेत में युवक की लाश मिली।

किसान पुनीत निर्मलकर के पुत्र चूड़ामणि निर्मलकर ने सुबह लाश को खेत के मेढ़ पर पड़े देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया और आस पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।

मृत युवक झारखंड का होना बताया जा रहा है जो कि बैंगलोर में काम करता है और अपने दोस्त के साथ बैंगलोर से झारखंड जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मंगलवार की शाम सिरसाकला के होटल में देखा गया उसके बाद सुबह युवक की लाश खेत के मेढ़ में मिली। मृतक यहां कैसे पहुंच और उसके साथ क्या हुआ यह जांच का विषय है।

सूचना पर क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची और आस पास के क्षेत्रों में मृतक के बारे जानकारी जुटाने में लगी हुई है। वहीं एक बात यह भी लोगों ने बताया कि रात में एक युवक को कुत्ते दौड़ा रहे थे जो खेत की तरफ भागते हुए गया था।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि सूचना पर मौके का निरीक्षण किया गया है, अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button