दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मतगणना स्थल क्षेत्र एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में 4 जून को मदिरा दुकानों के लिए शुष्क दिवस घोषित

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 (1) के तहत् प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये दुर्ग जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना तिथि 04 जून 2024 दिन मंगलवार को मतगणना स्थल क्षेत्र श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में मदिरा दुकानों के लिए “शुष्क अवधि/शुष्क दिवस” घोषित किया है।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री चौधरी के आदेशानुसार उक्त अवधि में मतगणना स्थल क्षेत्र एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, रेस्टॉरेन्ट बार, होटल-बार, क्लब आदि जैसे-एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2 (ग-अहाता), सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एल.एल.-1 (ख-अहाता), एफ.एल 3, 4 (क) सम्पूर्ण दिवस बंद रहेंगे।

अब तक कुल डाक मतपत्र 901 प्राप्त हुए: लोकसभा निर्वाचन 2024 में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग के अंतर्गत सैन्य एवं केन्द्रीय सशस्त्र सेवाओं में तैनात सेवा मतदाताओं से ईटीपीबीएस के माध्यम से डाक मतपत्र मुख्य जिला दुर्ग को 27 मई 2024 तक 890 डाक मतपत्र प्राप्त हुये थे।

28 मई 2024 को 11 डाक मतपत्र प्राप्त हुए है, अब तक कुल 901 डाक मतपत्र प्राप्त हुए है। अब केवल सेवा मतदाताओं से प्राप्त ईटीपीबीएस के माध्यम से डाक मतपत्र मतगणना तिथि 04 जून 2024 को सुबह 7.59 बजे तक प्राप्त किये जायेंगे।

9691 कृषकों को पीएम फसल बीमा क्षतिपूर्ति राशि का होगा भुगतान: जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम खरीफ वर्ष 2023 में 81101 किसानों द्वारा 100396 हेक्टेयर रकबे में अधिसूचित फसलों का बीमा कराया गया है। जिसमें से कुल 9691 कृषकों को क्षतिपूर्ति राशि 38892256 रूपए का भुगतान किया जाना है।

उप संचालक कृषि एल.एम. भगत ने बताया कि अभी तक 9512 कृषकों को क्षर्तिपूर्ति राशि 37077396 रूपए का भुगतान किया गया है। शेष 179 कृषक को क्षतिपूर्ति राशि 1814860 रूपए का भुगतान राष्ट्रीय फसल बीमा पर अपलोड थ्रेसहोल्ड उपज एवं औसत उपज के हैरारकी में विसंगति प्रदर्शित होने के कारण लंबित है।

रबी 2023-24 में 29314 किसानों द्वारा रकबा 42035 हेक्टेयर में अधिसूचित फसलों का बीमा कराया गया है। वर्तमान में दावा क्षतिपूर्ति की गणना की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button