दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मतदाताओं ने महापौर को उनके विकास का आइना दिखाते हुए 25 हजार से ज्यादा मतों से बुरी तरह हराया, अब तो नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए : पार्षद तुलसी ध्रुव

भिलाई 3। दुर्ग जिला के छह विधानसभा सीटों में से भाजपा ने चार में जीत का स्वाद चखा है वही कांग्रेस को दो पर ही जीत मिल पाई है जबकि यह पूर्व मुख्यमंत्री का गृह जिला था। ऐसे में मुख्यमंत्री के निज निवास का विधानसभा अहिवारा विधानसभा का परिणाम भी चौकाने वाला रहा। यहां निगम निगम भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था लेकिन निगम के 40 वार्डों में से 37 वार्ड में कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा और शहर सरकार को जनता द्वारा नकार दिया गया है। उक्त बाते भिलाई चरोदा निगम के डबरापारा वार्ड के पार्षद तुलसीराम ध्रुव ने कही।

पार्षद ध्रुव ने आगे कहा कि अहीवारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और महापौर को मुख्यमंत्री, महापौर व सभापति के वार्ड में ही बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। इससे बड़ी बात क्या होगी? नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य के नाम पर सिर्फ और सिर्फ झूठ बोला गया, कही कोई विकास का काम नहीं हो रहा, शहर सरकार पूरी तरह हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है।

पार्षद ने कहा कि अगर क्षेत्र में विकास और मूलभूत सुविधाओं का काम हुआ रहता तो जनता कांग्रेस पर भरोसा करती, उन्हे अपना समर्थन देती लेकिन ऐसा नहीं हुआ और क्षेत्र के मतदाताओं ने महापौर को उनके विकास का आइना दिखाते हुए 25 हजार से ज्यादा मतों से बुरी तरह हराया है। अब तो हार की जिम्मेदारी लेते हुए महापौर निर्मल कोसरे को नैतिकता के आधार पर अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

पार्षद ने कहा कि अगर महापौर नैतिकता के आधार पर अगर महापौर अपना इस्तीफा नही देते है तो भाजपा पार्षदगण महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। भिलाई चरोदा निगम में कांग्रेस के 19 पार्षद, भाजपा के 16 पार्षद और 5 निर्दलीय पार्षद है और निर्दलीय के समर्थन से ही मापहौर पद पर बने हुए है वैसे भी कई कांग्रेसी पार्षद महापौर के काम और रवैये से नाराज है और वो अब भाजपा का साथ देंगे। वैसे भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है तो शहर सरकार भी भाजपा का रहेगा तो विकास ज्यादा होगा। आज कवर्धा नगर पंचायत में कांग्रेसी अध्यक्ष बदलने की प्रकिया शुरू हो गई है, वैसा है रायपुर निगम में भी तैयारी चल रही है और अब भिलाई चरोदा निगम में भी होना तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button