छत्तीसगढ़फीचर्ड

मध्यप्रदेश निर्मित शराब लेकर भिलाई के जाते टाटा सुमो को पुलिस ने पकड़ा: 122.400 बल्क लीटर अंग्रेजी मंदिरा गोवा व्हीस्की जप्त, वाहन चालक फरार

म.प्र. निर्मित अंग्रेजी मंदिरा गोवा व्हीस्की 122.400 बल्क लीटर जप्त किमती 74800/रू…घटना में प्रयुक्त सुमो विस्टा वाहन कमांक सीजी 07 एम.ए. 7238 किमती 500000/रु. जप्त…

राजनांदगांव। पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, निरीक्षक भरत बरेठ के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव एवं सायबर टीम राजनांदगांव के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री करने वालो के खिलाफ चलाये गये मुहिम के तहत् मुखबीर सुचना के अधार पर दिनांक 06.12.2023 को वाहन टाटा सुमो विस्टा कमांक सीजी 07 एम.ए. 7238 का चालक वाहन में अवैध रूप से शराब भरकर गातापार होते हुये ढारा मोहारा रोड से भिलाई की ओर जाने के लिये निकला है।

नाकेबंदी किये जाने पर गाड़ी को तेज गति से भगाया वाहन करेला खार खेत मे अनियंत्रित होकर उतर गया जिसका पीछा करते हुये पहुंचने पर चालक भाग गया वाहन के तलासी लेने पर वाहन के अंदर पीछे सीट 13 काटुन (पेटी) एवं बीच वाले सीट में 4 काटुन (पेटी) में पैक जिसे खोलकर देखने पर मध्यप्रदेश मे निर्मित एवं विकय हेतु अधिकृत अंकित अंग्रेजी गोवा व्हीस्की शराब प्रत्येक शीशी में 180 एम.एल भरी हुई 680 शीशी कुल मंदिरा 122.400 बल्क लीटर किमती 74800/रू. एवं वाहन टाटा सुमो विस्टा कमांक सीजी 07 एम.ए.7280 किमती 500000/रू. एवं जुमला किमती-574800/रू. को जप्त किया जाकर मामला 34(2) आब. एक्ट के अंतर्गत पाये जाने से अपराध पंजीबंद्ध किया गया फरार आरोपीयों की पता तलास जारी है, मुल वाहन मालिक से चर्चा किये जाने पर बताया कि छावनी निवासी जयंत बंजारे को विकीय करना बताया।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, एंव सायबर टीम सउनि सुमन कर्ष, आर० अमीत सोनी, परवेश वर्मा, महेन्द्र यादव, आर०क्र० 1586 मनीश सोनकर, आर०क्र० 519 सुरेन्द्र रामटेके, आर0 165 आनंद कुमार, आर०क० 1808 राजाराम, आर0 619 अश्वनी कुरें की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button