दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मनोकामना ज्योति कलश का विधायक देवेंद्र यादव ने किया लोकार्पण

 

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज वार्ड 38 सोनिया गांधी नगर पहुंचे। जहां उन्होंने वार्ड वासियों को मनोकामना ज्योति कलश भवन और सार्वजनिक शौचालय की सौगात दी। ज्योति कलश भवन और शौचालय का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहाँ विधायक श्री यादव वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर फीता काटा और लोकार्पण किया।

इस दौरान विधायक श्री यादव ने नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा काफी दिनों से आप सब की मांग थी कि मंदिर परिसर में एक ज्योति कलश भवन बनाया जाए। जो माँग आज पूरा हो गया। मंदिर में हर नवरात्र पर्व पर भक्त गण सैकड़ो की संख्या में ज्योति कलश जलवाते है,भक्तों की संख्या बढ़ने से यहाँ ज्योति कलश रखने की जगह नहीं थी पर अब इस नवरात्र पर्व में सैकड़ों भक्त अपना ज्योति अलश जलवा सकेंगे।

इसी प्रकार वार्ड वासियों के लिए एक शौचालय की बहुत जरूरत थी। लोगों को बड़ी परेशानी हो रही थी लेकिन अब कोई समस्या नहीं होगी। इसी तरह से हम लगातार खुर्सी पार, छावनी,सहित पूरे भिलाई में लगातार काम करते जा रहे है। आज हर वार्ड में जरूरी मुलभूत सुविधाओं को डेवलप करा रहे है।
लोकार्पण समारोह के अंत मे वार्डवासियों ने विधायक श्री यादव का दिल से आभार व्यक्त किया।

जमीन पर बैठकर चर्चा इसके साथ ही विधायक श्री यादव भेंट मुलाकात किए। और सबका कुशल क्षेम जाना।बारी-बारी से लोगों से मिले। फिर जमीन पर चटाई बिछा कर बैठ कर सब के साथ वार्ड के विकास और समस्याओं को लेकर लंबी और सार्थक चर्चा की।

वार्ड का निरीक्षण भी किये भेंट मुलाकात के दौरान विधायक श्री यादव लोगों के साथ वार्ड का भ्रमण किये। चर्चा करते हुए वार्ड और शहर के विकाश के लिए और क्या कर सकते है। कहीं कोई समस्या तो नहीं है। निकासी सही तरीके से हो रही है।

Related Articles

Back to top button