खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

‘मन की बात’ कार्यक्रम का आज 107वां एपिसोड, पीएम मोदी आज देशवासियों को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आज 107वां एपिसोड है। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे। आकाशवाणी पर मन की बात का सीधा प्रसारण किया जाएगा…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे।’मन की बात’ कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।

30 अप्रैल 2023 को पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हुए थे। ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की गई थी। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड का सीधा प्रसारण किया गया था। दिल्ली में 6530 स्थानों पर कार्यक्रम को लाइव सुना गया। दिल्ली के अलावा पूरे देश में भी कार्यक्रम की लाइव स्क्रीनिंग की गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये देशवासियों से बात करेंगे। 26 नवंबर को सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ का प्रसारण किया जाएगा। आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 107वां एपिसोड है।

यहां सुन सकते हैं ‘मन की बात’ कार्यक्रम 

  1. ऑल इंडिया रेडियो
  2. दूरदर्शन
  3. नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button