दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एनसीपी के वरिष्ठ नेता नीलकंठ त्रिपाठी ने प्रफुल पटेल से मुलाकात कर पदाधिकारियो की रिपोर्ट सौंपी

भिलाई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नीलकंठ त्रिपाठी ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता प्रफुल पटेल से उनके निवास गोंदिया में मुलाकात कर प्रदेश में चल रही राजनीति हलचल के बारे में अवगत कराया। साथ ही प्रदेश के पदाधिकारियों की रिपोर्ट श्री पटेल को सौंपी।

नीलकंठ त्रिपाठी ने प्रफुल पटेल से कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं में उर्जा उत्पन्न करने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ताओ के आगमन की आवश्यकता है, और नीलकंठ त्रिपाठी ने प्रफुल्ल पटेल को प्रदेश आगमन के लिए आमंत्रित किया।

प्रफुल पटेल ने नीलकंठ त्रिपाठी को यह आश्वासन दिया कि पार्टी की आला हाईकमान के साथ बैठक कर छत्तीसगढ़ के राजनीति उठापटक के बारे में अवगत कराकर पार्टी को प्रदेश में उठाने के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा ।

नीलकंठ त्रिपाठी के साथ बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी शंकरलाल दानवानी (प्रदेश उपाध्यक्ष), अजीम भाई ( प्रदेश सचिव), हितेश शुक्ला (उपप्रदेश अध्यक्ष पंचायत राज), सोनू गोस्वामी, निजाम कादरी एवं कार्यालय प्रभारी टेकराम देवांगन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button