दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चोरी की मोटर साइकल बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश कर रहा आरोपी चढ़ा मोहननगर पुलिस के हत्थे, 04 मोटर साइकल बरामद

दुर्ग। प्रशांत ठाकुर(भापुसे) पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग के निर्देशन में संजय ध्रुव (रापुसे) अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) दुर्ग एवं विवेक शुक्ला (रापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में लगातार चोरी के बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण व अंकुश हेतु क्षेत्र में लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है थाना प्रभारी मोहन नगर बृजेश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यवाही किया जा रहा है कि दिनांक 16.06.2021 को दौरान पेट्रोलिंग के मुखबीर सूचना मिला की अटल आवास उरला दुर्ग का राहुल देवराज नामक लडका धमधा रोड बोगदा पुलिया के पास चोरी की मोटर सायकल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है।

मुखबीर सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ के धमधा रोड बोगदा पुलिया के पास घेराबंदी कर मुखबिर की निशादेही पर राहुल देवराज को एक मोटर सायकल बजाज डिस्कवर क्रमांक सीजी 07 एल.सी 8891 के साथ पकडे उक्त मोटर सायकल चोरी की होने की अंदेशा पर कागजात पेश करने बोलने पर टाल मटोल कर संतोषप्रद जवाब नहीं दिया कडाई से पूछताछ करने पर अपना नाम राहुल देवराज पिता किरण देवाराज उम्र 19 वर्ष निवासी अटल आवास उरला का रहने वाला बताया तथा उक्त वाहन बजाज डिस्कवर कमांक सीजी 07 एल.सी 8891 को आज से लगभग 15-20 दिन पहले शंकर नगर गुलाटी नर्सिग होम के पास से चोरी करना कबुल किया तब गवाहनों के समक्ष आरोपी का मेमो. कथन लिया गया पश्चात आरोपी को धारा 91 जा.फी. का नोटिस दिया जो उक्त मो.सा.का कोई कागजात नहीं होना बताया मौके मे गवाहो के समक्ष मो.सा. क.- सीजी 07 एल.सी 8891 को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया।

पश्चात मेमो. कथन के आधार पर दो हीरो होण्डा सीडी डिलक्स को दुर्ग बैगा पारा के पास व एक हीरो होण्डा सीडी डिलक्स को बाम्बे आवास उरला को भी चोरी कर करना बताया जिसे अपने घर के पास खाली पड़े मकान में छिपाकर रखना बताया जिसकी बरामदगी हेतू गवाहन व हमराह स्टाफ के चोरी के माल को बरामद करने रवाना होकर उसके निशादेही अटल आवास उरला दुर्ग पहुबंकर वहाँ आरोपी द्वारा निकाल कर पेश करने पर (1) हीरो होण्डा सीडी डिलक्स क्रमांक सीजी 07 एलएम 1232 काला बैगनी रंग का जिसका चेचिस नं.-MBLHAIED89K03395 (2) हीरो होण्डा सीडी डिलक्स क्रमांक सीजी 07 एलएम 3285 काला लाल रंग का जिसकाचेचिसनं.-MBLHATIERC9F13356 और (3) हीरो होण्डा सीडी डिलक्स क्रमांक सीजी 07 ए.क्यू 5018 सिल्वर लाल रंग का जिसका चेचिसनं.-MBLHATIACE9B02066 को पेश करने पर बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया और समक्ष गवाहान सभी मो.सा को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। जप्तशुदा मो.से चोरी का होना पाये जाने तथा मूल स्वामी की पता तलाश हेतु धारा 41(1+4) जा.फी./379 भादवि अन्तर्गत कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जाता है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक दिनेश कुमार,आरक्षक अलाउद्दीन शेख एवं नरेन्द्र सहारे की विशेष भूमिका रहीं।

नाम आरोपी- राहुल देवराज पिता किरण देवाराज उम्र 19 वर्ष निवासी अटल आवास उरला दुर्ग

यहां देखे वीडियो

https://youtu.be/9TIqJ5bSMMI

Related Articles

Back to top button