खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मरीजों से वसूली जाती थी रिश्वत: CBI को लगी भनक, डॉक्टर और नर्स सहित अस्पताल के 9 लोग को किया गिरफ्तार

मेडिकल इक्विपमेंट्स की सप्लाई या डॉक्टर्स से उन्हें प्रमोट कराना और इसकी एवज में प्राइवेट कंपनियों से मोटी रकम लेना. गरीब मरीजों से उनके मरीज का इलाज कराने के नाम पर क्लर्क के जरिए पैसे वसूलना शामिल है…

 

नईदिल्ली (ए)। सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के दो डॉक्टर्स समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक प्रोफेसर और एक असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं. इन पर आरोप है कि उन्होंने गरीब मरीजों से इलाज के नाम पर पैसे लेने और मेडिकल इक्विपमेंट्स सप्लाई करवाने के नाम पर डीलर्स से मोटा पैसे लिया था।

सीबीआई ने डॉक्टर्स और मेडिकल इक्विपमेंट्स से जुड़े डीलर्स के यहां 15 ठिकानों पर छापा भी मारा है. आरएमएल अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर पर्वत गौड़ा को ढाई लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. उन्होंने यूपीआई के माध्यम से पेमेंट रिसीव की थी।

सीबीआई ने रजनीश कुमार को भी गिरफ्तार किया है. रजनीश आरएमएल अस्पताल की लैब में सीनियर टेक्निकल इंचार्ज है. साथ ही डॉक्टर अजय राज की भी गिरफ्तारी हुई. वह कार्डियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर है. शालू शर्मा (नर्स), अस्पताल के दो क्लर्क भुवल जैसवाल और संजय कुमार गुप्ता को भी गिरफ्तार किया गया है. सीबीआई ने अलग-अलग इक्विपमेंट्स सप्लाई करने वाली कंपनी में काम करने वाले 5 प्राइवेट लोगों को पकड़ा है।

इन सभी लोगों को सीबीआई ने प्रिवेंशन ऑफ करप्शन और क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी 120बी के तहत गिरफ्तार किया है. सीबीआई को जानकारी मिली थी कि राम मनोहर लोहिया अस्पताल के कई डॉक्टर्स और कर्मचारी करप्शन में शामिल हैं. ये अलग-अलग मॉड्यूल के जरिए करप्शन करते हैं।

जैसे मेडिकल इक्विपमेंट्स की सप्लाई या डॉक्टर्स से उन्हें प्रमोट कराना और इसकी एवज में प्राइवेट कंपनियों से मोटी रकम लेना. गरीब मरीजों से उनके मरीज का इलाज कराने के नाम पर क्लर्क के जरिए पैसे वसूलना शामिल है।

सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक, डॉक्टर पर्वत गौड़ा और डॉ अजय राज, मेडिकल कंपनियों के प्रतिनिधि नरेश नागपाल, अबरार अहमद, आकर्षण गुलाटी, मोनिका सिन्हा, भरत सिंह दलाल से उनके इक्विपमेंट्स प्रमोट और सप्लाई करने के नाम पर रिश्वत लेते थे. साथ ही आरएमएल के क्लर्क भुवल जैसवाल और नर्स शालू शर्मा मरीजों के तीमारदारों से इलाज के नाम पर पैसा ऐंठते थे. नौ लोगों की गिरफ्तारी के अलावा कुल 16 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू की है. गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करके उनकी कस्टडी ली जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button