दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में 76वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर समारोह आयोजित किया गया। आयोजन में ध्वजारोहण विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. आर.एन. सिंह द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में प्रोफेसर डॉ. सिंह ने वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदानों का पुण्य स्मरण किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को विकसित भारत के सपने को साकार करने हेतु प्रेरित किया तथा राष्ट्रध्वज के रंगों का प्रतीकात्मक महत्व बताया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के समक्ष गणतंत्र के अर्थ को स्पष्ट करते हुए संविधान की महत्ता को विश्लेषित किया तथा इसकी रक्षा एवं संप्रभुता को बनाए रखने हेतु विद्यार्थियों को प्रतिबद्ध किया।

कार्यक्रम में घनश्याम साहू, डॉ. मानस रंजन होता, प्रोफेसर प्रतीक योनातन, प्रोफेसर डॉ. आर. पी. अग्रवाल, प्रोफेसर डॉ. अरुण शुक्ला, प्रोफेसर डॉ. टी. आर. डेहरे, प्रोफेसर डॉ. सुचित्रा शर्मा, डॉ. आलोक भट्ट, डॉ. मनोज कुमार मौर्य, डॉ. नम्रता गाईन, डॉ. अमिय भोंसले,

डॉ रामेश्वर थवाईत, डॉ. निमिषा मिश्रा, डॉ. विद्यावती चंद्राकर, डॉ. गिरिजा शंकर पटेल, डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम, योगेश देशमुख, अशोक लिल्हारे, आदि सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट, स्वयंसेवक एवं विद्यार्थीगण सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button