दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मशहूर गाना “है अपना दिल तो आवारा..ना जाने किस पे आएगा” को निरीक्षक गोपाल वैश्य ने जागरूकता के लिए नए रूप में किया प्रस्तुत

भिलाई। वर्ष 1958 का मशहूर ब्लैक एंड वाइट फ़िल्म सोलवां साल, संगीतकार सचिनदेव बर्मन, गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी तथा गायक हेमन्त कुमार द्वारा गाया गया मशहूर गाना “है अपना दिल तो आवारा ना जाने किस पर आएगा…..”  जो कि अभिनेता देवानन्द और अभिनेत्री वहीदा रहमान पर फिल्माया गया था। इस गाना को आज के स्थिति के अनुसार कोरोना संक्रमण पर बहुत सी सही तरीके से सजाया गया है और इस गाना को नए रूप में किसी मशहूर गीतकार ने नही बल्कि छावनी थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल वैश्य ने सजाया और गाया है। इस गाने के नए रूप में बहुत ही जागरूकता पूर्वक प्रस्तुत कर जनता को जागरूक करने का काम टीआई गोपाल वैश्य कर रहे है। पिछले वर्ष भी जब कोरोना के कारण सम्पूर्ण लॉक डाउन लगा था तब भी वह देशभक्ति और फिल्मी गाना गाकर लोगो को जागरूक करने के साथ-साथ उनका मनोरंजन भी करते थे। अभी का यह गाना आप भी एक बार जरूर सुने जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां देखे वीडियो👇

https://youtu.be/NNkpNl8LzJA

Related Articles

Back to top button