दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महतारी वंदन योजना के शिविर में पहुंचे पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, जायजा लेते हुए महिलाओं से बातचीत की

भिलाई। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी है।

इसी क्रम में प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने सेक्टर -4 में आयोजित शिविर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिविर का स्थल का जायजा लेते हुए महिलाओं से बातचीत की।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि महिलाओं को फार्म भरने या अन्य किसी प्रकार की समस्या न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश भर में फार्म भरने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में आवेदन कर रही हैं। महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस योजना से हर महीने मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगी और सम्मानजनक जीवन निर्वाह कर सकेंगी।

इस दौरान पार्षद ईश्वरी नेताम, पूर्व पार्षद रिंकू साहू, आशीष पाण्डेय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button