खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहना करोड़ों सनातनियों का अपमान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों का घोर अपमान करार देते हुए कहा कि ममता बनर्जी की मति भ्रष्ट हो गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि! जब व्यक्ति के पतन का समय आता है, तो उसकी बुद्धि भ्रमित हो जाती है। ममता बनर्जी का यह बयान इसी मानसिक पतन का परिचायक है। महाकुंभ करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की आस्था का प्रतीक है, जहां 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर पुण्य अर्जित करते हैं। इसे ‘मृत्युकुंभ’ कहना उनके अज्ञान और अहंकार को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने एक राष्ट्रीय समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि ममता बनर्जी का यह बयान न केवल सनातन धर्म का अपमान है, बल्कि यह उन करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने का कुत्सित प्रयास भी है, जो आस्था के इस महासंगम में शामिल होते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का जीवंत उदाहरण है। इतिहास गवाह है कि महाकुंभ के दौरान समाज में बौद्धिक और आध्यात्मिक क्रांति आई है। ऐसे पवित्र आयोजन को अपमानजनक संज्ञा देना निंदनीय और अस्वीकार्य है।

उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी ने प्रयागराज महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहकर संबोधित किया था, जिसके बाद हिंदू समाज में भारी आक्रोश फैल गया है। उनके इस बयान का चौतरफा विरोध हो रहा है और इसे सनातन संस्कृति पर हमला बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button