छत्तीसगढ़फीचर्ड

महादेव, अन्ना रेड्डी में ऑनलाइन जुआ खेलने-खेलवाने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार: 2 करोड रुपए बैंक अकाउंट में सीज, 50 नग बैंक खाता, 40 नग एटीएम कार्ड तथा 04 नग मोबाइल एवं नगदी ₹25 हजार जप्त

2 करोड रुपए बैंक अकाउंट में सीज कराए गए एवं 50 नग बैंक खाता, 40 नग एटीएम कार्ड तथा 04 नग मोबाइल एवं नगदी ₹25000 जप्त किए गए…आरोपीगण बैंक अधि/कर्मचारियों के साथ साठ-गांठ कर लोगों को ट्रेडिंग का बहाना करने के नाम पर फर्जी बैंक खाता खोलते थे…इन खातों का उपयोग ऑनलाइन सट्टा में करते थे ऐसे 50 अकाउंट की पहचान की गई है इन फर्जी अकाउंट में यूपीआई चालू करने के लिए कुछ मोबाइल दुकानवालों से मिलकर फर्जी सिम अकाउंट से लिंक करते थे…

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा जिले में ऑनलाइन जुआ सट्टा, खेलने- खेलवाने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही किए जाने निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोटा टी.एस. नवरंग के नेतृत्व में ऑनलाइन जुआ-सट्टा खेलने-खिलवाने वाले 04 आरोपीगणों को गिरफ्तार कर विधिवत‌् कार्यवाही किया गया।

प्रार्थी नरोत्तम विश्वकर्मा साकिन पीपरखूंटी दिनांक 25.08.2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम खैरझिटी का सुरेश नवरंग 04-05 माह पूर्व हमारे गांव में आया और एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाने पर ₹10000 रकम मिलेगा कहकर बता रहा था जो मेरे घर की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने से मैं सुरेश नवरंग के झांसे में आकर अपना आधार कार्ड, पैनकार्ड खाता खुलवाने के लिए दिया था जो सुरेश नवरंग राहुल वाधवानी व उसके साथियों द्वारा मुझे धोखे में डालकर मेरे नाम से खाता खुलवाकर धोखाधड़ी पूर्वक खाते का ऑनलाइन सट्टा में उपयोग किया जा रहा था।

जिस संबंध में थाना कोटा में लिखित आवेदन पेश करने पर अपराध धारा 420,34 भा.द.वि. का पाए जाने से अपराध पंजीबद का विवेचना लिया गया। विवेचना दौरान संदेहियों से पूछताछ किया गया। जिन्होंने महादेव-अन्ना रेड्डी के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खिलाना स्वीकार किया। मेमोरेंडम कथन के अनुसार आरोपीयों का ऑनलाइन लेनदेन होने से करीबन 2 करोड रुपए बैंक अकाउंट में चीज कराया गया है तथा आरोपीगणों से 50 नग बैंक खाता, 40 नग एटीएम कार्ड तथा 04 नग मोबाइल एवं नगदी₹25000 जप्त किए गए हैं।

आरोपीगण बैंक के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ साथ साठगांठ कर लोगों को ट्रेडिंग का बहाना करने के नाम पर फर्जी बैंक खाता खुलवाते थे इन खातों का उपयोग ऑनलाइन सट्टा में करते थे ऐसे 50 अकाउंट की पहचान की गई है इन फर्जी अकाउंट में यूपीआई चालू करने के लिए कुछ मोबाइल वालों से मिलकर फर्जी सिम अकाउंट से लिंक करते थे। मामले में विवेचना दौरान धारा 7 जुआ प्रतिषेध अधिनियम जोड़ी गई। वजह सबूत के आधार पर मामले के 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत‌् कार्यवाही की जा रही है मामले में विवेचना जारी है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी टी.एस. नवरंग, उनि. मिलन सिंह, प्र.आर. प्रवीण पांडे, भुवनेश्वर मरावी, आरक्षक भोप सिंह, केशव मार्को, जलेश्वर साहू का सराहनीय योगदान है।

थाना कोटा जिला बिलासपुर, अपराध क्रमांक 738/23, धारा – 420, 34 भा.द.वी. जोड़ने धारा 7 जुआ प्रतिषेध अधिनियम…

आरोपीगण-
01.राहुल वाधवानी पिता स्व. रामचंद्र उम्र 33 साल साकिन सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा थाना सिविल लाइन।

02. पारथ साहू पिता फत्तेराम उम्र 45 साल साकिन बरद्वार थाना कोटा।

03. वासुदेव खुसरो पिता होरीलाल खुसरो उम्र 30 साल साकिन पिपरखूंटी थाना कोटा।

04. सुरेश नवरंग पिता श्याम लाल उम्र 35 साल साकिन घर जीटी थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button