दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसएसपी विजय अग्रवाल ने आगामी त्यौहार एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की, 13 बिन्दुओं पर हुई चर्चा

भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल व्दारा रविवार को जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक लिया गया। बैठक में गणेश विसर्जन एवं आगामी ईद मिलाद उन नबी त्यौहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए तथा जुलूस निकालने वाले मार्ग चिन्हित करने एवं नियत समय पर ही जुलूस निकालने की अनुमति दिए जाने के निर्देश दिए गए।

गणेश विसर्जन में 5-6 दिवस शेष है, इस अवधि में संध्या के समय गणेश पण्डालों में अधिक भीड़ होना संभावित है। इस दिशा में सभी थाना/चौकी प्रभारियों को मुस्तैदी से सुरक्षा ड्यूटी करने की हिदायत दी गई। गणेश पण्डालों में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगवाने हेतु कहा गया एवं किसी प्रकार की घटना न हो यह सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में गुण्डा निगरानी बदमाशों के विरूद्ध बाउण्ड ओव्हर कराने के निर्देश दिए गए एवं बाउण्ड ओव्हर का उल्लंघन करने वाले गुण्डा निगरानी बदमाशों के विरूद्ध सख्ती से वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। फरार निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों की पतासाजी करने एवं आसपास के क्षेत्रों के रहवासियों को अवगत कराएं कि ऐसे फरार निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों की आमद रफ्त की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना/चौकी में देवें।

बैठक में एक वर्ष से अधिक लंबित प्रकरणों की थानावार समीक्षा की गई एवं जिन थानों में प्रकरण का निराकरण समय सीमा में नहीं किया जा रहा है, उनके थाना/चौकी प्रभारियों को समय पर निराकरण के सख्त निर्देश दिए गए।

लंबित स्थाई/गिरफ्‌तारी वारण्ट की अधिक से अधिक तामीली करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विशेष रूप से बिना हेलमेट दुपहिया दुपहिया वाहन चलाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्ध भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।

थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटनाओं की रोकथाम की जाए एवं किसी भी व्यक्ति के पास धारदार हथियार या अवैध रूप से चाकू पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाए एवं प्राप्ति/कय का स्त्रोत ज्ञात कर प्रत्यक्ष व ऑल लाईन विक्रयकर्ताओं के विरूद्ध भी विधिक कार्यवाही की जाए।

अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब विक्रय करने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बैठक में अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), हर्षित मेहर नगर पुलिस अधीक्षक, सत्य प्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर, हेम प्रकाश नायक, नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी, अनूप लकड़ा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, पाटन, एलेक्जेण्डर किरो, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, धमधा, विनोद मिंज, उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय एवं चन्द्रप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक, लाईन के साथ ही जिले के समस्त थाना/चौकी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button