छत्तीसगढ़फीचर्ड

माँ ने बच्चे का जीवन बचाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया धन्यवाद

रायपुर। राजपुर भेंट मुलाकात में आज एक भावुक कर देने वाला पल सामने आया, जब एक 4 साल के बच्चे के साथ उसकी मां अचानक से खड़ी हुई और उसने कहा इस बच्चे का जीवन आज मुख्यमंत्री की वजह से बचा हुआ है।

दरअसल इस महिला के बच्चे के दिल में बचपन से ही छेद था और उसका इलाज नहीं हो पा रहा था लेकिन डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना की मदद से युवान कुजूर नाम के इस 4 साल के बच्चे का इलाज भी हुआ और आज  ये बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ भी है।

जैसे ही पता चला मुख्यमंत्री खुद लैलूंगा के राजपुर आने वाले हैं, वे अपने बच्चे के साथ भेंट  मुलाकात कार्यक्रम स्थल पहुंची और अपने बच्चे का जीवन बचाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

अपनी आंखों में खुशी के आंसू लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील किया कि वह इस बच्चे के साथ एक फोटो खिंचवाए । मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को सुनकर उन्हें मंच पर बुलवाया और उनके साथ स्नेहपूर्वक फोटो खिंचवाईं ।

Related Articles

Back to top button