छत्तीसगढ़फीचर्ड

महादेव सट्टा एप का पैनल लेकर सट्टा संचालित करते 03 सटोरिये गिरफ्तार: 17 नग मोबाईल फोन, 06 नग लैपटॉप जप्त

प्रकरण में 03 सटोरियों के साथ अब तक कुल 20 सटोरिये गिरफ्तार…सटोरियों के कब्जे से 17 नग मोबाईल फोन, 06 नग लैपटॉप एवं 01 नग राउटर जुमला कीमती लगभग 5,00,000/- रूपये जप्त किया गया है जप्त…जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 05 लाख रूपये…

सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध 188/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 420, 120बी भादवि. एवं भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आई.टी. एक्ट की धारा 66सी का अपराध है पंजीबद्ध…

वर्ष 2024 के महादेव सट्टा एप के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों में अब तक 07 अलग – अलग बैंकों में कुल 245 बैंक खातों को होल्ड कराया जाकर उसमें कुल राशि 1,47,09,977/- रूपये को कराया गया है फ्रीज…

 

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में थाना गंज के अपराध क्रमांक 188/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 420, 120बी भादवि., 66सी आई.टी.एक्ट तथा भारतीय तार अधिनियम की धारा 25 सी के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अब तक कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 नग लैपटॉप, 61 नग मोबाईल फोन, 08 नग पासबुक, 05 चेक बुक तथा 10 ए.टी.एम. जुमला कीमती लगभग 18,60,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार सटोरियों सेे पूछताछ एवं विवेचना क्रम में पाया गया कि उनके अन्य साथी बिहार के पटना में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं ऑर्गेनाजेशलन इनपुट के आधार पर पुलिस टीम को पटना बिहार रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा पटना पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया जो कि पटना स्थित एक मकान में सट्टा खिला रहे थे।

जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा उक्त मकान में रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में कुल 03 व्यक्ति उपस्थित थे, जो लैपटॉप, मोबाईल फोन व अन्य के माध्यमों से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे।

सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा महोदव 045 एवं लोटस 365 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन करना स्वीकार किया गया।

जिस पर सभी तीनों सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 नग मोबाईल फोन, 06 नग लैपटॉप एवं 01 नग राउटर जुमला कीमती लगभग 5,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी: 01. राज चौहान पिता मुन्ना चौहान उम्र 19 साल निवासी ग्राम जैसोली शा. स्कूल पास थाना कटेया जिला गोपालगंज बिहार।

02. बबलू चौहान पिता अनिरूद्ध चौहान उम्र 19 साल निवासी ग्राम इन्दरवा काली माता मंदिर के पास थाना कटेया जिला गोपालगंज बिहार।

03. रंजन चौहान पिता शंभू .चौहान उम्र 23 साल निवासी ग्राम कटेया कन्या उच्च विद्यालय थाना कटेया जिला गोपालगंज बिहार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button