दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महापौर धीरज बाकलीवाल की घोषणा ने ली मूर्तरूप, अंतिम संस्कार के लिए निशुल्क लकड़ी और कंडा मिलना हुआ शुरू

शिवनाथ नदी मुक्तिधाम, हरनाबांधा मुविधाम, उरला, रायपुरनाका,पोटिया पर निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा लकड़ी एवं कंडा…

दुर्ग। नगर पालिक निगम द्वारा विधायक अरूण वोरा के मार्ग दर्शन में महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा अंतिम संस्कार के समय निःशुल्क लकड़ी एवं कण्डा दिये जाने की घोषणा बजट की सामान्य सभा अनुसार शनिवार से प्रारंभ कर दिया गया है। अंतिम संस्कार के दौरान सभी वर्गों को निःशुल्क लकड़ी एवं कण्डा प्रदाय किये जाने से मृतक परिवार को कॉफी सुविधा इस योजना से मिलेगी। योजना का लाभ नगर निगम दुर्ग के निवासरत मृतक के परिवार को मिलेगा।

महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा गरीब लोगो को होने वाली परेशानियों को देखते हुए निःशुल्क लकड़ी कंडा उपलब्ध कराना उनकी दूर दृष्टि एवं जनहित में सोच को दर्शाता है।नगर निगम द्वारा इस संबंध में निविदा जारी कर कार्यादेश जारी कर दिया गया है दाह संस्कार के दौरान प्रत्येक शव पर 2200/- का खर्च आवेगा। शव दाह हेतु 3 क्विंटल लकड़ी एवं 200 नग कण्डा निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

शिवनाथ नदी मुक्तिधाम, हरनाबांधा मुक्तिधाम में ठेकेदार द्वारा लकड़ी एवं कण्डा की व्यवस्था रखा जावेगा।शेष स्थानो पर उरला, रायपुरनाका, पोटियाकला मुक्तिधाम के लिए आवश्यकतानुसार मांग आने पर तत्काल उपलब्ध कराया जावेगा।उक्त मुक्तिधाम में निगम के कर्मचारी द्वारा कूपन जारी किया जावेगा जिसके आधार पर ठेकेदार लकड़ी एवं कण्डा उपलब्ध कराया जावेगा।

जिसके लिए निविदाकार या ठेकेदार एक रजिस्टर संधारित करेगा जिसमें मृतक का नाम, पिता का नाम, पता तथा मोबाईल नंबर दर्ज रहेगा। जिसमें निगम द्वारा कूपन का नंबर उल्लेखित करेगा महापौर की महत्वकांक्षी घोषणा का अति शीघ्र क्रियान्वयन हेतु नगर निगम के आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए थे, के परिपालन में जावेद अली स्वास्थ्य अधिकारी ने निविदा की कार्रवाई पूर्ण करते हुए सक्षम स्वीकृति प्राप्त कर महापौर की घोषणा को सफल बनाने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button