दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया बारिश पूर्व शंकर नाला में हो रहे सफाई कार्य का निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत बारिश से पूर्व नालों की सफाई के लिए किए जा रहे कार्यों का मेयर धीरज बाकलीवाल ने पार्षद सतीश देवांगन, विजेंद्र भारद्वाज,एल्डरमेन कृष्णा देवांगन, लल्ला चौहान, कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय,भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, सहायक अभियंता आरके पालिया,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,सहायक अभियंता केलवानी,विकास दमाहे व अमले के साथ निरीक्षण किया।

मेयर धीरज बाकलीवाल ने दुर्गा चौक शंकर नाला निरीक्षण किया।उन्होंने इस दाैरान मौजूद अधिकारियाें काे निर्देश दिए कि बारिश के पहले सभी नालाें की सफाई और भी बेहतर ढंग से होनी चाहिए।बारिश में जलभराव रोकने के लिए नगर निगम द्वारा सभी नालों की सफाई लगातार मिनी चैन माउंटेन मशीन व गैंग लगवाकर कराई जावे। उन्होंने कहा कि नालो की सफाई
तल तक हो ताकि बारिश का पानी आसानी से बह सके।उन्होंने कहा बारिश का मौसम जून माह के मध्य में शुरू हो जाता है।

साथ ही उन्होंने कहा कि निगम के पास वर्तमान में करीब 20 दिन का समय है,समय को ध्यान में रखते हुए कार्यों को तेजी देने के लिए मेयर धीरज बाकलीवाल ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियो से कहा। जिससे वार्ड क्षेत्र में जलभराव न हो।उन्होंने कहा कि बारिश पूर्व शहर के नालों और भी विशेष कर शंकर नाला,पुलगांव नाले के अलावा शहर के समस्त नालो सहित अन्य ऐसे नाले जिंसमे जल भराव से जन जीवन प्रभावित होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे सभी नालो की समय पूर्व सफाई कार्य मे और भी गति लाये।

स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने बताया कि शहर के जिन स्थानों पर बारिश के समय में नालियों व नालों में पानी भर जाता है। उन स्थानों का निरीक्षण कर बरसात से पूर्व साफ सफाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी के साथ अन्य नालो का भी निरीक्षण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button