दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महापौर निर्मल कोसरे का प्रयास लाया रंग, रेलवे ने ग्राउंड में बैठने के लिए स्टैंड निर्माण हेतु दिया एनओसी

भिलाई 03। नगर पालिक भिलाई चरोदा द्वारा ज़ोन-1 बीएमवाई में रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत चरोदा पूर्व खेल मैदान में सेटिंग अरेंजमेंट के कार्य के लिए रेलवे ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। इस कार्य के लिए निगम महापौर निर्मल कोसरे ने रेलवे डीआरएम से मुलाकात किया और कई बार टेलीफोनिक चर्चा भी की थी, आज उनकी मेहनत रंग लाई और रेलवे को एनओसी देना पड़ा।

अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद अब चरोदा फुटबॉल ग्राउंड में सेटिंग अरेंजमेंट का कार्य तेजी से होगा और इसका लाभ निगम क्षेत्र के खेल प्रेमियों को मिलेगा। इस क्षेत्र में लंबे समय से ग्राउंड और बैठने के लिए स्टैंड निर्माण की मांग की जा रही रही थी।

ज्ञात हो कि तत्कालीन भूपेश सरकार ने महापौर के अनुरोध पर ग्राइंड में दर्शकों को बैठने के लिए 49 लाख रुपए स्वीकृत किए थे, भिलाई चरोदा निगम ने सिटिंग अरेंजमेंट का कार्य शुरू भी कर दिया था परंतु रेलवे क्षेत्र होने के कार्य रेलवे ने आपत्ति दर्ज कर दिया था जिसके कारण लंबे समय से कार्य पेंडिंग था।

रेलवे ने जारी एनओसी में कहा है कि…मंडल रेल प्रबंधक/रायपुर के अनुमोदन से, “ज़ोन-1 बीएमवाई में रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत चरोदा पूर्व खेल मैदान में 57 मीटर x 7 मीटर क्षेत्रफल में फर्नीचर गैलरी के निर्माण” से संबंधित कार्य के निष्पादन हेतु अनुमति/अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button