BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महापौर निर्मल कोसरे के हाथों स्वयं का मकान पाकर हितग्राहियों के खिले चेहरे

भिलाई 3। किराये के मकान में रहने वाले परिवारो के लिए भिलाई चरौदा निगम द्वारा सोमवार को एक सुनहरा अवसर प्रदान करते हुये प्रधानमंत्री आवास मोर-मकान मोर-आस का आबंटन किया गया। वार्ड क्र. 06 उमदा में लक्ष्मी मैरिज पैलेस जाने वाली रोड पर तालाब के किनारे निर्मित उमदा 87 एएचपी में से 23 आवासो को आबंटन करने लॉटरी पद्धति का इस्तेमाल किया गया।

इन हितग्राहियों द्वारा 324600 रू. में मिलने वाले आवासो के लिए 10 प्रतिशत की राशि पूर्व से निगम कोष में जमा करा दी गई थी। आज यहा निर्धारण होने के उपरांत कि 87 आवासो मे से कौन से मकान इन 23 लोगो को प्राप्त होंगे के पश्चात एक माह के भीतर शेष 292140 रूपये प्रत्येक हितग्राही को निगम कोष में जमा करना होगा, जिसके बाद उन्हे विधिवत आवासो का आधिपत्य प्राप्त होगा। निगम सभागार में सोमवार को लॉटरी प्रक्रिया से आवास आबंटन के दौरान महापौर निर्मल कोसरे, नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा, एमआईसी सदस्य ईश्वर साहू, पार्षद प्रेमलता चंद्राकर सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

महापौर निर्मल कोसरे ने सस्ती आवास योजना (एएचपी) के तहत नए आवासों का आबंटन करने वाले हितग्राहियों को बधाई दी और उन्हें एक नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, ताकि वे भी सम्मानजनक जीवन जी सकें।

महापौर ने कहा, “यह योजना उन परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है, जो अपने सपनों का घर पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। आज से उनका जीवन बेहतर होगा और हम आशा करते हैं कि इस प्रकार की योजनाओं से शहर में हर किसी को एक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य मिलेगा।”

महापौर ने यह भी बताया कि इस योजना के तहत सैकड़ों आवासों का निर्माण किया गया है, जो गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को उनके खुद के घर की सुविधा प्रदान करेंगे।

समारोह में उपस्थित हितग्राहियों ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस योजना के तहत अपना खुद का घर मिलने की खुशी है, जो उनके जीवन की एक बड़ी उपलब्धि है। वे इसे अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के रूप में देख रहे हैं। समारोह के अंत में महापौर ने सभी हितग्राहियों से अपील की कि वे अपने नए घरों को सहेज कर रखें और शहर के विकास में अपना योगदान दें।

Related Posts