खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक: फर्जी तरीके से बनवाया था मतदाता परिचय पत्र, पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा रिमांड पर

मौके पर वीजा, पासपोर्ट, मतदाता परिचय पत्र और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेजों की जांच की गई। जाँच में पाया गया की पासपोर्ट पाकिस्तान का हे एवं वीजा एलटीवी प्रकार का है और वैध हे किंतु दोनों के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के फॉर्म नंबर 06 में गलत जानकारी देकर फर्जी मतदान परिचय तथा अन्य दस्तावेज तैयार कराना पाया गया…

 

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध रूप से रह रहे नागरिकों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को आज सूचना मिली कि ग्राम कोडातराई में याकूब शेख के मकान में दो पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिन्होंने भारतीय नागरिकता प्राप्त किए बिना अवैध रूप से मतदाता परिचय पत्र बनवा लिया है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तस्दीक के लिए अपनी टीम के साथ ग्राम कोडातराई में दबिश दी। पूछताछ में पता चला कि अर्निश शेख और ईफ्तिखार शेख पाकिस्तानी नागरिक हैं।

मौके पर वीजा, पासपोर्ट, मतदाता परिचय पत्र और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेजों की जांच की गई। जाँच में पाया गया की पासपोर्ट पाकिस्तान का हे एवं वीजा एलटीवी प्रकार का है और वैध हे किंतु दोनों के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के फॉर्म नंबर 06 में गलत जानकारी देकर फर्जी मतदान परिचय तथा अन्य दस्तावेज तैयार कराना पाया गया।

आरोपित ईफ्तिखार शेख और अर्मिश शेख के विरूद्ध थाना जूटमिल में अप.क्र. 152/2025 धारा 199, 200, 419, 467,468,34 भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव, उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, मोहम्मद दिलदार कुरैशी, आरक्षक सुशील यादव और नरेश रजक की अहम भूमिका रही है। प्रकरण की आगे जांच जारी है, इसके साथ ही सभी थानाक्षेत्र अंतर्गत इसी प्रकार की जांच जारी है।

नाम आरोपीगण
1. इफ्तिखार शेख पिता याकूब शेख उम्र 29 वर्ष
2. अर्मिश शेख पति मो. ईकबाल 25 वर्ष दोनों निवासी लांडी, कराची, पाकिस्तान हाल मुकाम कोड़ातराई थाना जूटमिल रायगढ जिला रायगढ़ (छग)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button