दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महापौर निर्मल कोसरे बने मितान: राशनकार्ड लेकर पहुंचे मनोज पटेल के घर, परिवार ने धन्यवाद देते हुये प्रशन्न्ता व्यक्त की

भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा महापौर ने दिनांक 26-05-2023 को क्षेत्र के निवासी दंपती को घर पहुंच कर उनका राशन कार्ड प्रदान किया। शीतला पारा वार्ड के निवासी मनोज पटेल और उनकी धर्मपत्नि ममता पटेल ने अपने घर आये महापौर निर्मल कोसरे और उनकी टीम का इसके लिए बहुत सा धन्यवाद देते हुये प्रशन्न्ता व्यक्त की है।

महापौर निर्मलकासरे ने बाताया कि छत्तीसगढ शाासन द्वारा जनहित में प्रारंभ की गयी मुख्यमंत्री मितान योजना में घर बैठे लोगो को विभिन्न प्रमाण पत्र प्राप्त हो रहे है, जिसके लिए पूर्व में जनता काे सरकारी दफतरों में बार बार जाना पडता था। ऐसे में आज स्वयं मितान बनकर मनोज पटेल के घर राशन कार्ड जाकर प्रदान करना हमारे लिए भी सुखद अनुभव रहा।

स्वास्थ्य अधिकारी अश्विनी चन्द्राकर ने बताया कि निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री मितान योजना का क्रियान्वयन निगम भिलाई-चरौदा द्वारा किया जा रहा है। यहा बता दे कि मितान योजना में विवाह पंजीयन प्रमाण,विवाह प्रमाण पत्र सुधार, जन्म प्रमाण पत्र , जन्म प्रमाण पत्र सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार, अधिवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (ST, SC,OBC,), नया राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, दस्तावेज के नकल के लिए अनुरोधी गैर डिज्टिल (भू‍मि रिकार्ड आदि की प्रतिलिपि), दुकान और स्थापना पंजीयन, आधार-5 वर्ष तक के बच्चों का नामांकन, आधार मोबाईल नंबर अपडेट, राशन कार्ड में सुधार/स्थानांतरण इतनी योजनाओं को शामिल किया गया है।

केवल एक काल 14545 पर काल कर अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्र घर बैठे बनवाये जा सकते है। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा महापौर निर्मल कोसरे एवं निगम आयुक्त द्वारा क्षेत्र के लोगो से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button