छत्तीसगढ़फीचर्ड

फर्जी इकरारनामा तैयार कर 40 लाख रूपये लेकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अपराध कायमी के 03 दिन के अंदर थाना पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर के अपराध क्रमांक 163/2023 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि के प्रार्थीया विनिता मदान पिता सुभाष मदान निवासी कौरिनभाठा राजनांदगांव की लिखित शिकायत पर शिकायत जांच पश्‍चात दिनांक 12.04.2023 को पंजीबध्द किया गया। आरोपी गिरधर लाल साहू जो पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव में ट्रेड आरक्षक के पद पर पदस्थ है के द्वारा प्रार्थीया विनिता मदान तथा उसके भाई विवेक मदान से दिनांक 23.08.2022 को ग्राम पेण्ड्री राजनांदगांव के खसरा नंबर 625 रकबा 50X90 को बिक्री करने का इकरारनामा कर कुल राशि 40 लाख रूपये जिसमें से 30 लाख रूपये अपने बैंक खाता में चेक लेकर तथा 05 लाख रूपये अपने पत्नी के बैंक खाता में जमा कराया तथा 05 लाख रूपये नगद लेकर उक्त जमीन बिक्री का इकरारनामा तैयार किया।

परन्तु बिक्री न कर आनाकानी कर परेशान कर रहा था रकम भी वापस नहीं करने से विनिता मदान द्वारा शिकायत दिया गया शिकायत में अपराध पाये जाने से कायम कर विवेचना में पाया गया कि, आरोपी गिरधर लाल साहू अन्य व्यक्ति की जमीन खसरा नंबर 625 पेण्ड्री को अपनी बताकर रकम लेकर बिक्री इकरारनामा निष्पादित किया है। तहसीलदार राजनांदगांव से प्राप्त रिपोर्ट से पुष्टि हुई है।

आरोपी गिरधर लाल साहू द्वारा उक्त 40 लाख रूपये में से 30 लाख रूपये को मेंडिकल कालेज पेण्ड्री के पास अपनी तथा अपने बहनों के शामिलात खाता के जमीन में होटल रेस्टोरेन्ट का निर्माण करा रहा है जो प्रकरण से संबंधित होने से जप्ती कार्यवाही की गई, कि अपराध पाये जाने से आरोपी गिरधर लाल साहू पिता स्व0 लेखराम साहू उम्र 41 साल साकिन पेण्ड्री हाल पता पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव थाना कोतवाली राजनांदगांव को दिनांक 15.04.2023 को 18ः45 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अमित पटेल के मार्गदर्शन में धोखाधड़ी के गंभीर मामले में त्वरित कार्यवाही टीम बनाकर थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिव चन्द्रा, उनि हरिश्‍चन्द्र मिश्रा, सउनि डेजलाल मांडले, आरक्षक विभाष राजपूत, मुंज लाल ठाकुर की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button