खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

महाराष्ट्र से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: कहा- मोदी जब तक जिंदा, धर्म के आधार पर नहीं देने दूंगा आरक्षण

नंदूरबार में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, तीसरे टर्म में 3 करोड़ घर बनाने वाला हूं. अभी तो यह ट्रेलर है और अभी तो मोदी को बहुत कुछ करना है और जनता के लिए करना है…

नंदूरबार (ए)। 2024 के चौथे चरण के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र के नंदूरबार पहुंचे. जनता को संबोधित करते हुए पीएम बोले, आरक्षण को बचाने के लिए, आरक्षण का महारक्षण का महायज्ञ कर रहा है मोदी.  मोदी जब तक जिंदा है, SC, ST और ओबीसी में से आरक्षण का रत्ती भर भी हिस्सा मैं धर्म के आधार पर नहीं देने दूंगा. आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा सकता है. देशवासियों से कहूंगा कि वंचित के अधिकार का मोदी चौकीदार है. जब मोदी जैसा चौकीदार हो तो किस ने अपनी मां का दूध पिया है जो आपका हक छिन सकता है।

जनता को संबोधित करते हुए पीएम बोले, आज (10 मई) अक्षय तृतीया है. अक्षय तृतीया का जब आशीर्वाद मिलता है तो सब अक्षय होता. नंदूरबार की फेमस चौधरी की चाय को लेकर पीएम बोले, नंदूरबार आए और चौधरी की चाय न पिएं…,चाय का रिश्ता और आपके प्यार का कर्ज, यह मैं कभी नहीं भूल नहीं सकता. वंचितों और आदिवासियों की सेवा मेरे लिए परिवार के सदस्य की सेवा जैसी है. मैं कांग्रेस के शाही परिवार की तरह बड़े घराने से नहीं निकला हूं. मैं तो गरीबी में ही पला बढ़ा हूं।

पीएम ने जनता से आग्रह किया कि मेरा एक काम करेंगे? योजनाओं को लेकर पीएम मोदी बोले, जब भी गांव-मोहल्ले में जाएं और कोई परिवार रह गया हो, जिसे नल से जल नहीं मिला हो, घर नहीं मिला हो, गैस कनेक्शन नहीं मिला हो… तो वो मुझे भेज दीजिए. मेरी तरफ से उन्हें गारंटी दे देना कि मैं तीन करोड़ और नए घर तीसरे टर्म में बनाने वाला हूं. अभी तो यह ट्रेलर है और अभी तो मोदी को बहुत कुछ करना है और आपके लिए करना है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुअ पीएम बोले, कांग्रेस ने आदिवासियों की परवाह कभी नहीं की. कांग्रेस जानती है कि वो विकास में मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते हैं और इसलिए वो इस चुनाव में आरक्षण, संविधान में झूठ फैलाकर वोट लेना चाहते हैं. आरक्षण पर कांग्रेस का हाल, चोर मचाए शोर वाला है। धर्म के आधार पर बाबा साहेब की भावना के खिलाफ है।

कांग्रेस का ऐजेंडा है कि SC, ST और OBC का आरक्षण छिनकर अपने वोट बैंक को दे देना। कांग्रेस ने कर्नाटक में धर्म के आधार पर रातों रात जितने भी मुस्लिम हैं, उन्हें ओबीसी बना दिया और ओबीसी का एक बड़ा हिस्सा लूट लिया. कर्नाटक का मॉडल, कांग्रेस पूरे देश में लागू करना चाहती है।

 

मुस्लिम आरक्षण पर पीएम ने कहा, ”मैं बीते 17 दिनों से कांग्रेस से पूछ रहा हूं, मैंने कांग्रेस से लिखकर जवाब मांगा है”. मेरे इस चैंलेज पर कांग्रेस ने चुप्पी साधी है यानी दाल में कुछ काला है. यह कितनी कोशिश कर लें, लेकिन आपके पास मोदी का भरोसा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button