छत्तीसगढ़फीचर्ड

महिन्द्रा THAR गाड़ी में आग लगाने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुराना रंजिश बना घटना का कारण

आपराधिक योजना के तहत चेहरे मे गमछा बांधकर THAR गाड़ी को जलाने वाले आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

 

मुंगेली। दिनांक 26/27.11.2024 के रात्रि 2 बजे के आसपास एसएनजी कॉलेज के सामने प्रार्थी आयुष ठाकुर पिता ओंकार सिंह के मकान के पास रोड किनारे खड़ी उनकी महिन्द्रा THAR गाड़ी को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाकर जला दिया गया की उक्त सूचना पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे अपराध क्र. 490/24 धारा 326 (F) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया।

उक्त आगजनी की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा उक्त गाड़ी को जलाने वाले आरोपी के पतासाजी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एस.आर. घृतलहरे के मार्गदर्शन मे निरीक्षक संजय सिंह राजपूत थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले का गंभीरता को देखते हुये कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

आरोपी के पतासाजी के लिये मुखबीर एवं तकनीकी साक्ष्य व पुलिस टीम द्वारा पुरे शहर का सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये, पण्डरिया रोड स्थित पेट्रोल पम्प मे घटना के पुर्व रात्रि मे पानी बॉटल मे 02 व्यक्ति द्वारा पेट्रोल लेकर इनोवा सफेद ब्लैक कलर क्रमांक सीजी 10 ईपी 4100 से निकले है।

जिसका रूट चार्ट सीसीटीव्ही के माध्यम से निकाला गया जो घटना स्थल के पास भी उक्त इनोवा सीसीटीव्ही मे देखा गया, फुटेज मे मिले उक्त व्यक्तियों पहचान किया गया जो योगेश्वर सिंह आर्मो पिता स्व. बेदलाल सिंह उम्र 25 वर्ष साकिन करही कालोनी मुंगेली व सिद्ध उर्फ सिद्धांत ठाकूर पिता अभिषेक सिंह उम्र 25 वर्ष साकिन लालाकापा मुंगेली का रहने वाला पाया गया।

आरोपियो की पहचान होने पर टीम द्वारा उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके छिपने के ठिकानों पर घेराबंदी कर दबिश दी गई, जिसमे आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया, जिस पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि आयुष ठाकूर (प्रार्थी) के साथ पूर्व विवाद होने से बदले की भावना मे उक्त थार गाड़ी को रात्रि मे पेट्रोल डालकर आग लगाये है, उक्त अपराध की स्वीकारोक्ति पर आरोपी सिद्धू उर्फ सिद्धांत ठाकूर, योगेश्वर सिंह आर्मी के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया।

आरोपी सिद्ध उर्फ सिद्धांत ठाकूर के विरूद्ध पूर्व मे आगजनी, मारपीट, बलवा जैसे मामले दर्ज है, जो थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के अपराध क्र. 04/24 धारा 296, 126(2), 351(2), 115(2),3 (5) बीएनएस 3 (1) द, ध एससी एसटी एक्ट के मामले मे फरार चल रहा था, जो उक्त आरोपी सिद्ध उर्फ सिद्धांत ठाकूर को दिनांक 11.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया एवं आरोपी योगेश्वर आर्मो के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक संजय सिंह राजपूत प्रभारी सायबर सेल थाना सिटी कोतवाली, प्र. आर. प्रमोद वर्मा, मनीष सिंह, लोकेश सिंह, यशवंत डाहिरे, दयाल गवास्कर आरक्षक महेन्द्र सिंह, भेषज पांडेकर, राम कश्यप, रवि डाहिरे, बसंत डाहिरे, हेमसिंह की अहम भुमिका रही।

आरोपीगण (1) सिद्धू उर्फ सिद्धांत ठाकूर (2) योगेश्वर सिंह आर्मो ने बदले की भावना से किया THAR गाड़ी को आग के हवाले।

वीडियो…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button