दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महिलाओं के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 दिसंबर को दुर्ग में, 100 पदों पर होगी भर्ती

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर दुर्ग में 11 दिसम्बर 2024 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट केम्प में निजी नियोजक एलआईसी ऑफ इंडिया कुम्हारी शाखा द्वारा बीमा सखी (केवल महिलाओं के लिए) 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इनका कार्यस्थल भिलाई-दुर्ग है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा आयु 21-45 वर्ष की आवश्यक है। इसी प्रकार पालीबाण्ड इंश्युलेंशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ब्यूजीनस डेव्हलपमेंट ऑफिसर के लिए 10, जुनियर एकाउण्टेंट 10, कम्प्यूटर ऑपरेटर 10, फिल्ड स्पेशीलिस्ट 20 और मेंटनेंस इंचार्ज के लिए 6 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इनका कार्यस्थल भिलाई होगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता ब्युजीनस डेव्हलपमेंट ऑफिसर के लिए एमबीए (फाइनेंस/मार्केटिंग/सेल) अनुभवी को प्राथमिकता, एकाउण्टेंट बी.काम. प्लस कम्प्यूटर टेली नॉलेज, कम्प्यूटर ऑफिसर के लिए बीसीए/बीबीए/बीएससी (कम्प्यूटर नॉलेज), फिल्ड स्पेशीलिस्ट के लिए आईटीआई (इलेक्ट्रिशियन/फीटर/कोपा/डीजल मैकेनिक) अनुभवी को प्राथमिकता और मंेटनेंस इंजार्च के लिए बीई/बी टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस)

रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ कार्यालयीन समय पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में उपस्थित हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button