छत्तीसगढ़फीचर्ड

महिला आयोग की सदस्य और ASP अनिल सोनी ने परिवार परामर्श केन्द्र के नवीन भवन का किया शुभारंभ

 

उक्त भवन सर्किट हाउस के बगल पुरातत्व भवन में शीघ्र परिवार परामर्श केंद्र का काम प्रारंभ किया जाएगा…

जांजगीर चांपा। दिनांक 5 दिसंबर 2022 को शशिकांता राठौर, सदस्य महिला आयोग एवं अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा परिवार परामर्श केंद्र के नवीन भवन का शुभारंभ किया गया। उक्त भवन सर्किट हाउस के बगल पुरात्तव भवन में शीघ्र संचालित किया जाएगा। पारिवारिक वाद विवाद के प्रकरणों की अत्यधिक संख्या एवं उनके गंभीरता व संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए ऐसे प्रकरणों की सुनवाई वर्तमान में 01 टेबल की जा रही है। जिसे शीघ्र ही 02 टेबल में सुनवाई की जायेगी।

दिनांक 16.11.22 से 30.11.22 की स्थिति में कुल 69 प्रकरणों का निराकरण किया गया जिसमें से प्रकरणों में से 17 प्रकरण में राजीनामा किया गया एवं 52 प्रकरण खारिज खारिज किये गए है शेष 181 प्रकरण विचाराधीन है।

उक्त कार्यक्रम में शशिकांता राठौर, अधिवक्ता रविजा सिंह, लक्ष्मी यदु, निम्मी लदेर, चौलेश्वरी वैष्णव, समाजसेविका नीतू चक्रवर्ती, सीता पांडेय एवं परिवार परामर्श केंद्र तथा महिला सेल के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button