छत्तीसगढ़फीचर्ड

महिला उप निरीक्षक को एसपी ने किया निलंबित, रात्रि कालीन ड्यूटी में दोषी पाये जाने की मिली सजा

देर रात्रि चाकू बाजी के संदेही के फरार होने की घटना पर (जो बाद में नामजद आरोपी निकला) रात्रि कालीन ड्यूटी अधिकारी को प्रथम दृष्टिया दोषी पाए जाने पर कल शाम एसपी.ने की सख्त कार्यवाही…उप निरीक्षक सरीता मानिकपुरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र में किया गया संबद्ध…

 

धमतरी। थाना अर्जुनी अंतर्गत एक चाकू बाजी प्रकरण में दिनांक 16/06/2025 को एक संदेही अंकूर अग्रवाल को देर रात्रि थाना अर्जुनी में बैठाकर रखा गया था, जो बाद में जुटाई गई जानकारी के आधार पर मामले में नामजद आरोपी के तौर पर शामिल किया गया। उसी दौरान वह संदेही थाने से फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई जांच प्रतिवेदन में थाना अर्जुनी में रात्रि ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक सरिता मानिकपुरी की कार्यप्रणाली में घोर लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता पाई गई।

उनके प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा उप निरीक्षक सरिता मानिकपुरी को 24 घंटे के कम समय में तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए रक्षित केंद्र धमतरी में संबद्ध किया गया है।

उल्लेखनीय है की वर्तमान में चाकू बाजी के मुख्य आरोपी कुलदीप के साथ अन्य तीन आरोपी अर्थात कुल चार आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया जा चूका है।
पिड़ित का त्वरित ईलाज करवाया गया है जो वर्तमान में स्वस्थ्य होकर रिकवर कर रहा है। प्रकरण में गंभीर धारायें जोड़ी गई है,प्रकरण के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

धमतरी पुलिस आमजन के प्रति उत्तरदायी, पारदर्शी एवं मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशील रहते हुए विधिसम्मत और मर्यादित पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध है। विभाग में अनुशासन बनाए रखने तथा जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु लापरवाही के ऐसे मामलों में भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button