छत्तीसगढ़फीचर्ड

महिला को शादी करने और बच्चों को पिता का नाम देने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…पुलिस की त्वरित कार्यवाही दुष्कर्म के आरोपी को महज 24 घण्टे के अंदर किया गया गिरफ्तार…

 

राजनांदगांव। प्रार्थीया उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बरगाही थाना लालबाग की रहने वाती जिसकी शादी सामाजिक रिति रिवाज के बरगाही निवासी कमल मोटबरे से हुई थी उसके पति से अनबन होने पर अपने ससुराल को छोड़कर सन 2017 में अपने मायके राजीव नगर पर आकर पर किराये पर रह रही थी उसी समय 2018 में मोबाइल के माध्यम से प्रकाश राव पिता मोहन राव उम्र 29 वर्ष निवासी गौरी नगर गली नं से बातचीत होने लगी।

तब प्रकाश राव ने प्रार्थीया को बोला मैं तुमसे प्यार करता हूं शादी करना चाहता हूँ तुम्हारे बच्चों को पिता का नाम देना चाहता हूँ कहकर प्रार्थीया के साथ शारीरिक संबंध लगातार प्रार्थीया के साथ बनाते आ रहा है जब प्रार्थीया शादी के लिए बोती तो प्रकाश राव मां बहन कि गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर तुमसे कौन शादी करेगा कहकर इनकार करते रहा।

प्रार्थीया को जाओ जो करना है कर लो कहकर धमकी देता रहा कि दिनांक 07/11/24 को प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अप० क० 490/2024 धारा 294, 323, 506, 376(2)N भाटवि० मे विवेचना में लिया गया।

मामले की गभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदशन में आरोपी को जल्द से जल्द पकडने हेतु निर्देश देने पर थाना वसंतपुर प्रभारी सत्यनारायण देवांगन द्वारा तत्काल टीम गठित कर लगातार आरोपी की पता तलाश किया।

आरोपी प्रकाश राव पिता मोहन राव उम्र 29 वर्षे साकिन गली न० 1 गौरी नगर थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकर करने पर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी० सत्यनारायण देवागन, म०प्र०आर० मेनका साहू बी 9 पेट्रोलिंग की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button