खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

महिला थाना प्रभारी को 20 हजार और नायब तहसीलदार को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी प्रीती बंजारे निवासी मोवा रायपुर द्वारा एण्टी  करप्शन ब्यूरो रायपुर मे शिकायत प्रस्तुत किया गया था कि उसके द्वारा महिला थाना रायपुर मे उसके पति एवं ससुराल वालो के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट एवं प्रताड़ित करने की शिकायत की गयी है जिस पर उसकी काउंसिलिग करायी गयी थी परन्तु काउंसिलिग पश्चात महिला थाना प्रभारी निरीक्षक वेदवती दरियो द्वारा प्रथम सूचना दर्ज करने हेत् 35000 रूपये रिश्वती रकम की मांग कि गयी थी।

प्रार्थिया रिश्वत नही देना चाहती थी बल्की उसको रंगे हाथो पकड़वाना चाहती थी। प्राथिया द्वारा प्रस्तुत शिकायत के सत्यापन पश्चात आज दिनांक 05.07.2024 को ट्रेप आयोजित कर आरोपिया निरीक्षक वेदवती दरियो द्वारा पुरे दिन प्रार्थीया को इंतजार कराने के पश्वात शाम को प्रथम किश्त के रूप मे 20000 रूपये लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया।

उल्लेखनीय है कि उक्त महिला थाना प्रभारी के प्रति आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओ मे आक्रोश था और संगठित होकर एसीबी कार्यालय में उपस्थित हुए थे।

वही दूसरे प्रकरण में प्रार्थी दिलिप पुरी ग्राम घेरियापढ़ी जिला धमतरी का निवासी है, जिसने एण्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर मे शिकायत कि थी की वह विगत 40 वर्षों से 0.3 हेक्टेयर जमीन पर निवासरत है उक्त जमीन के मालिकाना हक प्राप्त करने हेतु प्रति परीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार क्षीरसागर बघेल द्वारा उसके पक्ष मे आदेश करने के ऐवज में 01 लाख रूपये की रिश्वत की मांग कि गयी थी प्रार्थी रिश्वत नही देना चाहता था बल्की आरोपी नायब तहसीलदार को रंगे हाथो पकड़वाना चाहता था।

प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत शिकायत का सत्यापन पश्चात आज दिनांक 05.07.2024 ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से प्रथम किश्त के रूप मे 50,000 रूपये रिश्वत लेते हुए नायब तहसीलदार क्षीरसागर बघेल को रंगे हाथो पकड़ा गया। उल्लेखनीय है कि उक्त नायब तहसीलदार के प्रति ग्रामवासियो मे आक्रोश था तथा उसे पकड़वाने हेतु एसीबी कार्यालय मे भारी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित हुए थे।

उपरोक्त दोनो प्रकरण के आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध धारा 07 पीसी एक्ट 1988 के प्रावधाने के तहत कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button