छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर। केंद्रीय मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है और भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। बताया कि ओडिशा में कम दबाव का एक क्षेत्र बनने से अगले दो दिनों में मूसलाधार बारिश होने के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है जिससे कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है। एमआईडी के मुताबिक अगले 24 घंटों में जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया और सरगुजा जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।कबीरधाम में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

इसी प्रकार अगले 24 घंटों में धमतरी, दुर्ग, नारायणपुर, रायपुर, राजनांदगांव और कांकेर जिलों में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना से इनकार नही किया है। 24 घंटों में बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, महासमुंद और रायगढ़ जिलों में कई स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। वही अगले 24 घंटों में बस्तर, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button